1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. VIDEO: द्वारका मोड़ मेट्रो स्टेशन के पास दो गिरोहों की गोलीबारी, दो बदमाश मारे गए, मामला कैमरे में कैद

VIDEO: द्वारका मोड़ मेट्रो स्टेशन के पास दो गिरोहों की गोलीबारी, दो बदमाश मारे गए, मामला कैमरे में कैद

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : May 19, 2019 11:55 pm IST,  Updated : May 20, 2019 07:21 am IST

दक्षिण पश्चिमी दिल्ली में द्वारका मोड़ मेट्रो स्टेशन के पास दो प्रतिद्वंदी गिरोहों के बीच रविवार को हुई गोलीबारी में दो संदिग्ध अपराधी मारे गये।

Shootout in Dwarka stuns Delhi, incident caught on camera | Watch video- India TV Hindi
Shootout in Dwarka stuns Delhi, incident caught on camera

नयी दिल्ली: दक्षिण पश्चिमी दिल्ली में द्वारका मोड़ मेट्रो स्टेशन के पास दो प्रतिद्वंदी गिरोहों के बीच रविवार को हुई गोलीबारी में दो संदिग्ध अपराधी मारे गये। पुलिस सूत्रों ने बताया कि नवादा इलाके के प्रवीण गहलोत और विकास दलाल के खिलाफ दिल्ली तथा हरियाणा में हत्या, फिरौती और डकैती के कई मामले दर्ज थे। पुलिस के अनुसार, दोनों गिरोहों के बीच गोलीबारी संपत्ति विवाद को लेकर हुई। 

घटना के संबंध में एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि गोलीबारी शाम चार बजे के करीब हुई और कुल 15 राउंड गोलियां चलायी गयीं। उन्होंने बताया कि गहलोत अपनी कार में था। दूसरी कार में सवार लोगों ने उसके ऊपर गोली चला दी। मेट्रो स्टेशन के पास खड़ी पुलिस की पीसीआर वैन ने अपराधियों पर तीन राउंड गोलियां चलायीं जिसमें एक बदमाश मारा गया। पुलिस ने कहा कि गोलीबारी में शामिल दो लोग भागने में सफल रहे। उन्होंने कहा कि उनकी पहचान कर ली गयी है और उन्हें दबोचने के प्रयास जारी हैं।

देखें वीडियो-

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत