1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. दिल्ली: 23 वर्षीय महिला का शव नाले में तैरता मिला, बेटी लापता

दिल्ली: 23 वर्षीय महिला का शव नाले में तैरता मिला, बेटी लापता

 Edited By: India TV News Desk
 Published : Aug 08, 2018 10:39 pm IST,  Updated : Aug 08, 2018 10:39 pm IST

द्वारका सेक्टर 16 के समीप नजफगढ़ नाले में शव देखा गया। उसके पति पवन ने एक दिन पहले उसके लापता होने का मामला दर्ज कराया था।

representational image- India TV Hindi
representational image

नई दिल्ली: एक 23 वर्षीय महिला का शव बुधवार तड़के यहां नाले में तैरता हुआ पाया गया। पुलिस ने कहा कि महिला अपनी छह महीने की बेटी के साथ लापता थी। सोनिका सिंह नेगी के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस उसकी बेटी की तलाश कर रही है।

पुलिस उपायुक्त एंटो एलफोंस ने कहा कि द्वारका सेक्टर 16 के समीप नजफगढ़ नाले में शव देखा गया। उसके पति पवन ने एक दिन पहले उसके लापता होने का मामला दर्ज कराया था। अधिकारी ने कहा कि उत्तराखंड की रहने वाली सोनिका अपने पति के साथ नजफगढ़ में किराए के मकान में रहती थी।

पति ने पुलिस को बताया था कि उनके रिश्ते में कुछ समस्याओं के कारण वह पिछले कुछ दिनों से उससे बात नहीं कर रही थी। पवन ने पुलिस को बताया, "सोमवार को जब मैं काम के बाद घर लौटा, तो मुझे मेरे मकान मालिक ने बताया कि मेरी पत्नी हमारी बेटी के साथ सुबह 11 बजे घर से चली गई है।"

अधिकारी ने कहा, "पति ने कहा कि उसने दिल्ली और उत्तराखंड के अपने रिश्तेदारों से संपर्क किया लेकिन किसी को उसकी कोई जानकारी नहीं थी।"

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत