1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. बिहार: शेरशाह सूरी के मकबरे के पास से 6 बम बरामद, इलाके में हड़कंप

बिहार: शेरशाह सूरी के मकबरे के पास से 6 बम बरामद, इलाके में हड़कंप

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Apr 09, 2018 11:09 am IST,  Updated : Apr 09, 2018 11:09 am IST

पुलिस ने जब शेरशाह सूरी के मकबरे के दक्षिण में स्थित पोस्ते खां मस्जिद के समीप जांच-पड़ताल शुरू की गई, तब वहां से छह बम बरामद हुए। 

बिहार पुलिस के जवान- India TV Hindi
बिहार पुलिस के जवान

सासाराम: बिहार के रोहतास जिले के सासाराम स्थित शेरशाह सूरी के मकबरे के पास से रविवार की देर रात पुलिस ने छह बम बरामद किए हैं। इस मामले में पुलिस तीन संदिग्ध लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।  सासाराम नगर थाना के प्रभारी विलास पासवान ने सोमवार को बताया कि रात में पुलिस क्षेत्र गश्त कर रही थी। इसी दौरान संदेह के आधार पर जब शेरशाह सूरी के मकबरे के दक्षिण में स्थित पोस्ते खां मस्जिद के समीप जांच-पड़ताल शुरू की गई, तब वहां से छह बम बरामद हुए। 

उन्होंने बताया कि बम देखने में बहुत शक्तिशाली प्रतीत नहीं हो रहे। पुलिस मामले की जांच कर रही है।  पासवान ने बताया कि इस मामले में तीन संदिग्ध लोगों को हिरासत में लिया गया है, जिनसे पूछताछ की जा रही है। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश में है कि बम यहां क्यों रखे गए थे और कहां से लाए गए थे। उल्लेखनीय है कि शेरशाह सूरी का मकबरा देखने प्रतिदिन सैकड़ों पर्यटक यहां आते हैं।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत