1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. 2 महीने बाद थी शादी, लेकिन सीमा की रक्षा करते हुए शहीद हो गए रोहिन

2 महीने बाद थी शादी, लेकिन सीमा की रक्षा करते हुए शहीद हो गए रोहिन

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Aug 01, 2020 01:18 pm IST,  Updated : Aug 01, 2020 02:02 pm IST

जम्मू कश्मीर में आतंकियों से लोहा लेते हुए हिमाचल प्रदेश का एक और सपूत शहीद हो गया। जम्मू कश्मीर में आतंकवादी मुठभेड़ में हमीरपुर जिले के गलोड़ का जवान रोहिन कुमार शहीद हो गया।

Soldier from Himachal’s Hamirpur district killed in ceasefire violation by Pakistan at LoC- India TV Hindi
Soldier from Himachal’s Hamirpur district killed in ceasefire violation by Pakistan at LoC Image Source : ANI

नई दिल्ली: जम्मू कश्मीर में आतंकियों से लोहा लेते हुए हिमाचल प्रदेश का एक और सपूत शहीद हो गया। जम्मू कश्मीर में आतंकवादी मुठभेड़ में हमीरपुर जिले के गलोड़ का जवान रोहिन कुमार शहीद हो गया। शहीद रोहिन कुमार की नवंबर में शादी होनी थी। शहीद जवान भारतीय सेना की 14 पंजाब रेजिमेंट में भर्ती था। रोहिन चार साल पहले ही सेना में भर्ती हुआ था।

Related Stories

रक्षा प्रवक्ता लेफ्टिनेंट कर्नल देवेंद्र सिंह ने रोहिन के शहीद होने की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान की ओर से गत रात नियंत्रण रेखा के पास गोलाबारी की गई जिसका भारतीय सेना ने भी जवाब दिया लेकिन भारतीय सेना का एक सिपाही इस गोलीबारी शहीद हो गया।

रोहिन के पिता रसील सिंह हलवाई का काम करते हैं। घर में सभी परिजन उनकी शादी की तैयारियों में जुटे थे, लेकिन अचानक इस दर्दनाक समाचार ने परिवार को झकझोर कर रख दिया है। वहीं, हमीरपुर के बड़सर का एक जवान दो दिन पहले, लेह में शहीद हुआ है। उनकी पहचान जिला के उपमंडल बडसर के गांव रैली जजरी के शमशेर सिंह के रूप में हुई है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत