1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. जम्मू-कश्मीर में शहीद नासिक के जवान का सम्मान के साथ अंतिम संस्कार

जम्मू-कश्मीर में शहीद नासिक के जवान का सम्मान के साथ अंतिम संस्कार

 Written By: Bhasha
 Published : Sep 13, 2016 07:56 am IST,  Updated : Sep 13, 2016 07:56 am IST

जम्मू-कश्मीर में शहीद हुए उत्तरी महाराष्ट्र के 34 वर्षीय जवान का आज उनके पैतृक स्थान पर पूरे सैनिक सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। नासिक जिले के वाकी खुर्द गांव के निवासी शाहजी गोपाल गोर्डे की कल मौत हो गयी थी।

जम्मू-कश्मीर में शहीद...- India TV Hindi
जम्मू-कश्मीर में शहीद नासिक के जवान का सम्मान के साथ अंतिम संस्कार

नासिक: जम्मू-कश्मीर में शहीद हुए उत्तरी महाराष्ट्र के 34 वर्षीय जवान का आज उनके पैतृक स्थान पर पूरे सैनिक सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। नासिक जिले के वाकी खुर्द गांव के निवासी शाहजी गोपाल गोर्डे की कल मौत हो गयी थी।

डिप्टी कलेक्टर रामदास खेडकर ने बताया कि उनके पार्थिव शरीर को कल कश्मीर से मुंबई हवाई अड्डा लाया गया और वहां से देवलाली सेना शिविर ले जाया गया। उन्होंने बताया कि वहां से सड़क मार्ग द्वारा उनके पार्थिव शरीर को पैतृक गांव लाया गया जहां पूरे सैनिक सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। कई सरकारी अधिकारियों और ग्रामीणों ने उन्हें श्रद्धाजंलि अर्पित की। बाद में गोर्डे के पिता और पुत्र ने उनकी चिता को मुखाग्नि दी।

26, राष्ट्रीय राइफल्स इकाई का यह जवान कश्मीर के बांदीपुर में ड्यूटी गश्त पर था। खेडकर ने बताया कि आतंकवाद प्रभावित राज्य में उनकी मृत्यु किन परिस्थितियों में हुई, यह अभी स्पष्ट नहीं हो सका है।

उनके परिवार में पिता गोपाल (65), माता जानाबाई (60), पत्नी रेखा (28), पुत्र ओम (6) और पुत्री सिद्धि (8) हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत