1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. कश्मीर के पूर्व मंत्री के बेटे ने कबूला, 200 महिलाओं को किया प्रताड़ित

कश्मीर के पूर्व मंत्री के बेटे ने कबूला, 200 महिलाओं को किया प्रताड़ित

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jun 10, 2017 04:26 pm IST,  Updated : Jun 10, 2017 04:40 pm IST

जब लड़की की शिकायत पर अब्दुल गनी के बेटे आबिद गनी को गिरफ्तार किया गया तो उसने पूछताछ में सब उगल दिया। आबिद गनी ने कहा कि उसने एसा करीब 200 लड़कियों के साथ किया है।

Aabid gani- India TV Hindi
Aabid gani

नई दिल्ली: मामला तब का है जब हाल ही में मेंगलुरू की एक लड़की ने पुलिस में 'आबिद गनी' नामक एक युवक के खिलाफ छेड़छाड़ और प्रताड़ित किए जाने की शिकायत दर्ज की। लड़की ने बताया कि इस युवक ने उसे एक बहुराष्ट्रीय कंपनी में काम दिलाने के नाम पर प्रताड़ित किया और उसका गलत फायदा उठाने की कोशिश भी की। आबिद गनी और कोई नही बल्कि कश्मीर के ही पुर्व मंत्री 'अब्दुल गनी' का बेटा है।

अब्दुल गनी का नाम कश्मीर में एक लड़की से अश्लील वार्ता का एक ऑडियो सामने आया था। यह ऑडियो साल 2014 में कश्मीर में वायरल हो गया था। इसमें की गई बातचीत में अब्दुल गनी ने अश्लीलता की सभी हदें पार कर दी थीं। तब जम्मू-कश्मीर के कांग्रेस प्रमुख गुलाब नबी आज़ाद ने यह कहा था कि टेप सही निकलने पर गनी पर कड़ी कार्यवाही की जाएगी। अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय से कानून की डिग्री ले कर वकालत करने वाले अब्दुल गनी ने 2015 में पार्टी छोड़ दी थी।

जब लड़की की शिकायत पर अब्दुल गनी के बेटे आबिद गनी को गिरफ्तार किया गया तो उसने पूछताछ में सब उगल दिया। आबिद गनी ने कहा कि उसने ऐसा करीब 200 लड़कियों के साथ किया है। पिछले दो वर्ष से मेंगलुरू के ही बीपीओ फर्म में काम करने वाला आबिद जम्मू-कश्मीर के इसी पूर्व मंत्री की दूसरी पत्नी का बेटा है। पुलिस कहना है कि आबिद ने उत्तर प्रदेश की सिम ले रखी थी जिसकी कॉल डिटेल से पता चलता है कि वह और भी लड़कियो के साथ इस तरह की हरकत कर चुका है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत