1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. सोनिया गांधी के स्वास्थ्य को लेकर जारी हुआ मेडिकल बुलेटिन, पेट में संक्रमण का इलाज जारी

सोनिया गांधी के स्वास्थ्य को लेकर जारी हुआ मेडिकल बुलेटिन, पेट में संक्रमण का इलाज जारी

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Feb 03, 2020 10:13 pm IST,  Updated : Feb 03, 2020 10:13 pm IST

राष्ट्रीय राजधानी स्थित सर गांगाराम अस्पताल में रविवार को भर्ती कराई गईं कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी का पेट में संक्रमण का इलाज चल रहा है। अस्पताल के अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

Sonia Gandhi undergoing treatment for stomach infection:...- India TV Hindi
Sonia Gandhi undergoing treatment for stomach infection: Hospital authorities Image Source :

नयी दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी स्थित सर गांगाराम अस्पताल में रविवार को भर्ती कराई गईं कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी का पेट में संक्रमण का इलाज चल रहा है। अस्पताल के अधिकारियों ने यह जानकारी दी। सोनिया को जब अस्पताल में भर्ती कराया गया तो उनके साथ उनके पुत्र राहुल गांधी और पुत्री प्रियंका गांधी वाड्रा मौजूद थीं। 

Related Stories

सर गंगाराम अस्पताल के अध्यक्ष (प्रबंधन बोर्ड) डॉ.डी एस राणा ने सोमवार को एक मेडिकल बुलेटिन में कहा, ‘‘उन्हें (सोनिया) रविवार शाम सात बजे अस्पताल में भर्ती कराया गया और उनकी चिकित्सा जांच की गई हैं। उनके पेट में संक्रमण है और इसी का इलाज चल रहा है।’’ सूत्रों ने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को मंगलवार को अस्पताल से छुट्टी मिलने की संभावना है। कांग्रेस प्रमुख शनिवार को बजट पेश होने के दौरान संसद में उपस्थित नहीं थीं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत