नई दिल्ली: तेज आंधी और दिन के समय में अंधेरा छा जाने के कुछ ही देर बाद दिल्ली एनसीआर में हुई बारिश ने मौसम सुहाना कर दिया। झुलसाती गर्मी के बीच इस बारिश ने लोगों को राहत की सांस दी। आपको बता दें कि लगातार कई दिनों से गर्मी की तपिश झेल रही दिल्ली में रविवार को बारिश के आसार नजर आए, लेकिन बारिश नहीं हुई। वहीं सोमवार को दोपहर बाद आसमान में धूलभरी आंधी चलने से मौसम का मिजाज अचानक से बदल गया। मौसम विभाग ने भी सोमवार को तेज आंधी के साथ बारिश की संभावना जताई थी।
आज दोपहर बाद धूल भरी आंधी चलने की वजह से जहां एक ओर मौसम में थोड़ी नरमी आई वहीं फ्लाइटों से संचालन में भी काफी मुश्किलें देखने को मिली। गौरतलब है कि भीषण गर्मी की मार झेल रही दिल्ली में पारा 47 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था। शाम के समय में भी पारा सामान्य से अधिक रहता था, जिसकी वजह से काफी सारे लोग रात को चैन की नींद नहीं सो पा रहे थे।
कुछ ही घंटों में ऐसा हो गया दिल्ली का मौसम: