1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. आज से 'जननी' सेवा की शुरुआत, ट्रेन में ही मिलेगा बेबी फूड

आज से 'जननी' सेवा की शुरुआत, ट्रेन में ही मिलेगा बेबी फूड

 Written By: India TV News Desk
 Published : Jun 08, 2016 01:10 pm IST,  Updated : Jun 08, 2016 01:10 pm IST

रेल मंत्री सुरेश प्रभु आज 'जननी' सेवा का उद्घाटन करेंगे। जननी सेवा के तहत चुनिंदा ट्रेनों के अलावा स्टेशन्स पर भी दूध, गर्म पानी, बेबी फूड, चॉकलेट, बिस्किट की उपलब्धता रहेगी।

suresh prabhu- India TV Hindi
suresh prabhu

नई दिल्ली: छोटे बच्चों को साथ लेकर ट्रैवल करने वाली महिलाओं को भारतीय रेल तोहफा दे रही है। रेल मंत्री सुरेश प्रभु आज 'जननी' सेवा का उद्घाटन करेंगे। जननी सेवा के तहत चुनिंदा ट्रेनों के अलावा स्टेशन्स पर भी दूध, गर्म पानी, बेबी फूड, चॉकलेट, बिस्किट की उपलब्धता रहेगी। अब बच्‍चे के लिए आपको गर्म दूध, चॉकलेट और बेबी फूड कैरी करने की जरूरत नहीं है।

बजट में हुई थी घोषणा

रेल मंत्री सुरेश प्रभु ने 2016-17 के रेल बजट में इस नई सुविधा के बारे में ऐलान किया था। ऐलान के 3 महीने बाद प्रभु इसे लागू करने जा रहे हैं। निश्चित तौर पर बच्चों को साथ लेकर चलते समय अब महिलाओं को उनके खान पान को लेकर चिंता नहीं करनी पड़ेगी। इस सुविधा के तहत रेलवे स्टेशनों पर जोनल रेलवे, भारतीय रेलवे खानपान एवं पर्यटन निगम (IRCTC) के स्टॉलों पर अब अनिवार्य रूप से गर्म दूध, गर्म पानी, चॉकलेट आदि बेबी फूड उपलब्ध करवाया जाएगा।

शुरू हुआ 1 रुपए में एक लीटर पानी मिलना

रेल बजट में किए गए एलान के मुताबिक रेल मंत्रालय स्टेशनों पर RO वॉटर वेंडिंग मशीन लगाने का काम तेजी से कर रहा है। इसके तहत दिल्ली में अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर 10 वॉटर वेंडिंग मशीन लगाई गई। इसके अलावा आनंद विहार और कानपुर पर इस सर्विस की शुरूआत हो चुकी है। जबकि देश के कई अन्य कई स्टेशनों पर मशीनें लग चुकी हैं। इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉरपोरेशन (IRCTC) द्वारा गलाए गए वेंडिंग मशीन से आप 1 रुपए में 300 ml पानी खरीद सकते हैं। अगर आपके पास खाली बोतल नहीं है तो खरीदने की सुविधा भी मिलेगी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत