1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. 21 मिनट तक बम बरसाते रहे भारतीय विमान, LoC से 40 किलोमीटर अंदर तक स्ट्राइक

21 मिनट तक बम बरसाते रहे भारतीय विमान, LoC से 40 किलोमीटर अंदर तक स्ट्राइक

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Feb 26, 2019 11:53 am IST,  Updated : Feb 26, 2019 11:53 am IST

पूरा ऑपरेशन 40 मिनट का था जिसमें से 21 मिनट तक वायुसेना के फाइटर जेट बमबारी करते रहे, मिली जानकारी के मुताबिक लाइन ऑफ कंट्रोल से 40 किलोमीटर अंदर तक भारतीय वायुसेना के विमानों ने कार्रवाई की।

India struck biggest camp of JeM in Balakot- India TV Hindi
India struck biggest camp of JeM in Balakot

नई दिल्ली। हिंदुस्तान ने 12 दिन बाद पुलवामा के आतंकी हमले का आखिरकार बदला ले लिया, भारतीय वायुसेना ने मंगलवार सुबह सुबह साढ़े तीन बजे लाइन ऑफ कंट्रोल (LoC) के पार बड़ी कार्रवाई की। वायुसेना के मिराज 2000 ने मुजफ्फराबाद, बालाकोट, चकोटी, गढ़ी हबीबुल्लाह में स्थित आतंकी अड्डों के अलावा खैबर पख्तूनख्वा में मौजूद अड्डों पर भी एयर स्ट्राइक की।  

मिली जानकारी के मुताबिक वायुसेना ने अटैक में लेजर गाइडेड बम का इस्तेमाल किया और मिराज 2000 ने एक हजार किलो के 10 बम गिराए जिसमें 200 से 300 आतंकी ढेर हुए हैं। एयर स्ट्राइक में जैश का अल्फा-3 कंट्रोल रूम पूरी तरह तबाह हो गया है। पूरा ऑपरेशन 40 मिनट का था जिसमें से 21 मिनट तक वायुसेना के फाइटर जेट बमबारी करते रहे, मिली जानकारी के मुताबिक लाइन ऑफ कंट्रोल से 40 किलोमीटर अंदर तक भारतीय वायुसेना के विमानों ने कार्रवाई की। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत