1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. दावत में सूअर का मांस खाने के बाद तीन लोगों की मौत, 100 बीमार

दावत में सूअर का मांस खाने के बाद तीन लोगों की मौत, 100 बीमार

 Written By: Bhasha
 Published : May 30, 2017 03:56 pm IST,  Updated : May 30, 2017 03:56 pm IST

मेघालय के रिभोई जिले में एक भोज के दौरान सूअर का मांस खाने के बाद भोजन विषाक्तता के संदिग्ध मामले में कम से कम तीन लोगों की मौत हो गयी और 100 से अधिक अन्य लोग बीमार हो गये। जिले के अधिकारियों ने बताया कि उमसनिंग सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र (सीएचसी) म

drip- India TV Hindi
drip

शिलांग: मेघालय के रिभोई जिले में एक भोज के दौरान सूअर का मांस खाने के बाद भोजन विषाक्तता के संदिग्ध मामले में कम से कम तीन लोगों की मौत हो गयी और 100 से अधिक अन्य लोग बीमार हो गये। जिले के अधिकारियों ने बताया कि उमसनिंग सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र (सीएचसी) में कल शाम नोंगकया गांव के सात वर्षीय लड़के सहित दो लोगों की मौत हो गयी तथा एक अन्य व्यक्ति की मौत शिलांग सिविल अस्पताल में हुई।

रिभोई जिले के चिकित्सा और स्वास्थ्य अधिकारी बरेह पी लमीन ने बताया कि रविवार को गांव में एक चर्च की स्थापना के बाद आयोजित एक भोज में नोनगक्या गांव के सैकड़ों लोग शामिल हुये जिसमें से कई लोगों को एनईआईजीआरआईएचएमएस सहित शिलांग के अस्पतालों में भर्ती कराया गया।

कश्मीर में सेना की कार्रवाई के बाद आतंकी संगठनों में छिड़ सकती है जंग!

उन्होंने बताया कि 30 से अधिक मरीजों को सीएचसी में भर्ती कराया गया और 25 को नोनगपोह में भर्ती कराया गया। लमीन ने बताया कि रविवार शाम में आयोजित भोज में सूअर का मांस और चावल खाने के बाद ग्रामीण बीमार हो गये।

खाद्य सुरक्षा के संयुक्त आयुक्त एस एन संगमा ने बताया कि खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की एक टीम भोजन का नमूना लेने के लिए गांव जाएगी जहां खाद्य विषाक्तता के कारण अधिकांश लोग प्रभावित हुये हैं। उन्होंने बताया, प्रथम दृष्ट्या, यह खाद्य विषाक्तता का मामला है जो रविवार शाम में एक धार्मिक आयोजन में सूअर का मांस और चावल खाने के बाद हुआ है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत