1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. गणतंत्र दिवस पर असम में हुए विस्फोटों की जिम्मेदारी प्रतिबंधित संगठन उल्फा ने ली

गणतंत्र दिवस पर असम में हुए विस्फोटों की जिम्मेदारी प्रतिबंधित संगठन उल्फा ने ली

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jan 26, 2020 09:17 am IST,  Updated : Jan 26, 2020 05:51 pm IST

असम के डिब्रूगढ़ और चराइदेव में रविवार को गणतंत्र दिवस के मौके पर हुए 5 ग्रेनेड विस्फोटों से दहशत फैल गई।

Assam grenade explosions, Charaideo grenade explosions, Dibrugarh grenade explosions- India TV Hindi
Three grenade explosions in Upper Assam districts of Dibrugarh and Charaideo, says Police | ANI

डिब्रूगढ़: गणतंत्र दिवस पर असम में रविवार को सुबह 5 शक्तिशाली ग्रेनेड विस्फोटों की जिम्मेदारी प्रतिबंधित संगठन उल्फा ने ली है। असम में हुए इन धमाकों पर पुलिस ने बताया कि 3 विस्फोट डिब्रूगढ़ में और एक विस्फोट चराइदेव में हुआ। यह धमाके ऐसे समय में हुए हैं जब देश गणतंत्र दिवस का जश्न मना रहा है। डिब्रूगढ़ जिले में एक विस्फोट ग्राहम बाजार में हुआ और दूसरा ए टी रोड पर एक गुरुद्वारे के पीछे हुआ। दोनों क्षेत्र डिब्रूगढ़ पुलिस थाने के तहत आते हैं।​

इसके अलावा असम के ही चराइदेवसे भी ग्रेनेड विस्फोट की खबरें आई हैं। पुलिस ने बताया कि अन्य धमाका दुलियाजन तेल शहर में हुआ और वहां से जानकारी मिलना बाकी है। उन्होंने बताया कि एक अन्य विस्फोट चराइदेव जिले के सोनारी पुलिस थाने के तहत आने वाले इलाके तिओक घाट में हुआ। पुलिस ने बताया कि वरिष्ठ अधिकारी विस्फोट स्थलों पर पहुंचे हैं तथा हताहतों की जानकारी की प्रतीक्षा की जा रही है। 

विस्फोटो के बारे में जानकारी देते हुए असम के DGP भास्कर ज्योति महंता ने बताया, 'हमें डिब्रूगढ़ में ब्लास्ट की सूचना मिली है। घटना की जांच शुरू हो गई है और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि इसमें कौन शामिल है।'

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत