1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. जम्मू-कश्मीर के बारामूला में मुठभेड़, तीन आतंकियों को किया ढेर

जम्मू-कश्मीर के बारामूला में मुठभेड़, तीन आतंकियों को किया ढेर

 Written By: Bhasha
 Published : Jan 23, 2019 05:59 pm IST,  Updated : Jan 23, 2019 09:44 pm IST

जम्मू-कश्मीर के बारामूला जिले में सुरक्षा बलों के साथ एक मुठभेड़ में तीन आतंकवादी मारे गए।

जम्मू-कश्मीर के...- India TV Hindi
जम्मू-कश्मीर के बारामूला जिले में सुरक्षा बलों के साथ एक मुठभेड़ में तीन आतंकवादी मारे गए। (File Photo) Image Source : ANI

श्रीनगर: जम्मू-कश्मीर के बारामूला जिले में सुरक्षा बलों के साथ एक मुठभेड़ में तीन आतंकवादी मारे गए। पुलिस ने ये जानकारी दी। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि इलाके में आतंकवादियों की मौजूदगी के बारे में सूचना मिलने के बाद सुरक्षा बलों ने बारामूला जिले के बिन्नेर इलाके की घेराबंदी की और तलाशी अभियान शुरू किया।

उन्होंने बताया कि तलाशी अभियान के दौरान आतंकवादियों ने सुरक्षा बलों पर गोली चलाई और इसके बाद मुठभेड़ शुरू हो गई। अधिकारी ने बताया कि अभियान में तीन आतंकवादी मारे गए। उन्होंने बताया कि घटनास्थल से हथियार और अन्य सामग्री बरामद की गई। हालांकि, अभी मुठभेड़ में मारे गए आतंकवादियों की पहचान नहीं हो पाई है।

वहीं दूसरी ओर, पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा पर पाकिस्तानी सेना ने बुधवार को ही फिर से अपनी नापाक हरकतों को अंजाम देने की कोशिश की। पाकिस्तान ने यहां भारत की अग्रिम चौकियों और रिहायशी क्षेत्रों पर मोर्टार दागे और छोटे हथियारों से गोलीबारी की, जिसका भारतीय सेना ने मुंहतोड़ जवाब दिया।

रक्षा प्रवक्ता ने बताया कि पाकिस्तानी सेना नियंत्रण रेखा पर अपनी नापाक हरकतें जारी रखे हुए है। उसने करीब चार बजे मेंढर सेक्टर में छोटे हथियारों से गोलीबारी की और मोर्टार दागे। प्रवक्ता के अनुसार भारतीय सेना ने मुंहतोड़ जवाब दिया। अधिकारियों के अनुसार पाकिस्तानी सेना लगातार 120 एम एम और 81 एम एम मोर्टार दागे हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत