1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. सेना की जासूसी करते हुए तीन पाकिस्तानी जासूस गिरफ्तार, फोन से मिली सेना की गतिविधियों की वीडियो

सेना की जासूसी करते हुए तीन पाकिस्तानी जासूस गिरफ्तार, फोन से मिली सेना की गतिविधियों की वीडियो

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Aug 03, 2019 10:58 am IST,  Updated : Aug 03, 2019 10:58 am IST

हिसार छावनी में सेना की जासूसी करने वाले तीन पाकिस्तानी जासूसों को गिरफ्तार किया गया है।

hree Pakistani spy arrested from hisar cant- India TV Hindi
hree Pakistani spy arrested from hisar cant

हिसार: हिसार छावनी में सेना की जासूसी करने वाले तीन पाकिस्तानी जासूसों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों के मोबाइल से सेना की गतिविधियों की विडीयो क्लिप मिली है। तीनों आरोपियों को हिसार सदर थाना पुलिस के हवाले किया गया है। सभी से पूछताछ की जा रही है।

आरोपियों की पहचान उत्तर प्रदेश के शामली के मसाबी निवासी खालिद (22 वर्षीय), मुजफ्फरनगर के शेरपुर गांव निवासी महताब (28 वर्षीय) और रागीब (34 वर्षीय) के रूप में हुई है। छावनी में इन दिनों निर्माण कार्य चल रहा है, जिसके लिए ठेकेदार की तरफ से बाहर से मजदूर भेजे जा रहे हैं। पकड़े गए तीनों संदिग्ध भी ठेकेदार के जरिए मजदूरी करने छावनी में आए थे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत