1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. कश्मीर: रामबन में तीन साल की बच्ची से दुष्कर्म, आरोपी युवक गिरफ्तार

कश्मीर: रामबन में तीन साल की बच्ची से दुष्कर्म, आरोपी युवक गिरफ्तार

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Apr 08, 2020 11:05 pm IST,  Updated : Apr 08, 2020 11:06 pm IST

जम्मू-कश्मीर के रामबन जिले में तीन साल की एक बच्ची के साथ कथित तौर पर दुष्कर्म किया गया। वारदात की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है।

कश्मीर: रामबन में तीन साल की बच्ची से दुष्कर्म, युवक गिरफ्तार- India TV Hindi
कश्मीर: रामबन में तीन साल की बच्ची से दुष्कर्म, युवक गिरफ्तार Image Source : INDIA TV

बनिहाल/जम्मू: जम्मू-कश्मीर के रामबन जिले में तीन साल की एक बच्ची के साथ कथित तौर पर दुष्कर्म किया गया। वारदात की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। एक पुलिस अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि आरोपी पवन सिंह (18) को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। 

अधिकारी ने बताया कि बच्ची अपने घर के आंगन में खेल रही थी तभी आरोपी वहां आया और बच्ची को अपने कमरे में ले जाकर उसके साथ कथित तौर पर दुष्कर्म किया। उन्होंने बताया कि बच्ची के रोने की आवाज सुनकर उसकी मां वहां पहुंची लेकिन आरोपी वहां से फरार हो गया। बच्ची के माता-पिता की शिकायत पर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।

 
अधिकारी ने बताया कि बच्ची की मेडिकल जांच कराई गई है। हालांकि, खबर लिखे जाने तक मेडिकल जांच की रिपोर्ट नहीं आई थी। फिलहाल, पुलिस को रिपोर्ट आने का इंतजार है। रिपोर्ट आने के साथ ही आरोपी के खिलाफ आगे की कार्रवाई की जाएगी। अभी आरोपी जेल में हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत