1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. जल्द ही ट्रेनों में यात्रा के लिए टिकट की जगह इस्तेमाल होगा 'रेल कार्ड'

जल्द ही ट्रेनों में यात्रा के लिए टिकट की जगह इस्तेमाल होगा 'रेल कार्ड'

 Written By: India TV News Desk
 Published : Aug 28, 2016 01:16 pm IST,  Updated : Aug 28, 2016 01:21 pm IST

नई दिल्ली: उपनगरीय रेल यात्रियों को जल्द ही मासिक सीजन टिकट के स्थान पर एक रेल कार्ड मिल सकता है जिसका उपयोग वे कुछ खुदरा वस्तुओं की खरीदारी के लिए भी कर सकेंगे। रेल मंत्रालय

RAILWAY- India TV Hindi
RAILWAY

नई दिल्ली: उपनगरीय रेल यात्रियों को जल्द ही मासिक सीजन टिकट के स्थान पर एक रेल कार्ड मिल सकता है जिसका उपयोग वे कुछ खुदरा वस्तुओं की खरीदारी के लिए भी कर सकेंगे। रेल मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि रेलवे इस प्रस्ताव की शुरआत को लेकर 31 बैंकों के साथ बातचीत कर रहा है। अनुमान के मुताबिक देश भर में करीब 1.1 करोड़ लोग प्रतिदिन लोकल रेलगाडि़यों का उपयोग करते हैं।

योजना के अनुसार तीन तरह के रेल कार्ड होंगे। ये कार्ड सिल्वर, गोल्ड और प्लैटिनम श्रेणी के होंगे। सिल्वर कार्ड एक महीने, गोल्ड कार्ड छह माह और प्लैटिनम कार्ड एक वर्ष की अवधि के लिए दिये जायेंगे।

उन्होंने कहा कि SBI, ICICI, HDFC और पंजाब नेशनल बैंक समेत 31 बैंकों से इस योजना में सहयोग के लिए बातचीत की जा रही है और बकौल अधिकारी बैंकों ने रेल कार्ड परियोजना में बहुत अधिक रूचि दिखायी है और इसके बाद समझौतों पर हस्ताक्षर किये जायेंगे। अन्य स्थानों पर शुरू किये जाने से पहले इसे मुंबई में प्रायोगिक तौर पर शुरू किया जायेगा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत