1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. मुंबई हमले की बरसी पर शहीदों को दी गयी श्रद्धांजलि

मुंबई हमले की बरसी पर शहीदों को दी गयी श्रद्धांजलि

 Written By: Bhasha
 Published : Nov 26, 2016 11:26 am IST,  Updated : Nov 26, 2016 11:26 am IST

मुंबई: मुंबई शहर में आज ही के दिन आठ साल पहले उन आतंकवादियों से लड़ते हुये अपने प्राण न्यौछावर करने वालों को पुष्पांंजलि अर्पित की गयी जिन्होंने इस महानगर पर हमला किया था। महाराष्ट्र के

Mumbai-Attack- India TV Hindi
Mumbai-Attack

मुंबई: मुंबई शहर में आज ही के दिन आठ साल पहले उन आतंकवादियों से लड़ते हुये अपने प्राण न्यौछावर करने वालों को पुष्पांंजलि अर्पित की गयी जिन्होंने इस महानगर पर हमला किया था। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस सहित अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने दक्षिण मुंबई के मुंबई पुलिस जिमखाना में 26/11 पुलिस स्मारक स्थल पर श्रद्धांजलि अर्पित की।

फडणवीस ने कहा, मुंबई की सुरक्षा के लिए लड़ने वाले और 26 नवंबर को हमारे लिए अपने प्राण न्यौछावर करने वाले पुलिसकर्मियों को मैं श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। हमें उन पर गर्व है और हम अपने राज्य की सुरक्षा के लिए कठिन प्रयास करेंगे। उन्होंने बताया, हम पुलिस बल को बेहतर उपकरणों से लैस करेंगे। यह हमारी प्राथमिकता है। समारोह में राज्यपाल सी विद्यासागर राव, शिवसेना अध्यक्ष उद्धव ठाकरे, मुंबई पुलिस के पूर्व आयुक्त जुलिओ रिबेरो, एम एन सिंह और कई वरिष्ठ और पूर्व पुलिस अधिकारी उपस्थित थे।

महाराष्ट्र पुलिस के प्रमुख सतीश माथुर और मुंबई के पुलिस आयुक्त दत्ता पडसालगीकर अधिकारिक ड्यूटी पर बाहर थे और समारोह में उपस्थित नहीं हो सके। नवंबर 2008 में हुए आतंकी हमले के दौरान प्राण गंवाने वाले पुलिसकर्मियोंं के परिवार वाले भी समारोह के दौरान उपस्थित थे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत