1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. त्रिपुरा के मुख्यमंत्री बिप्लब देव से जानिए Lockdown 4.0 को लेकर कैसी है तैयारी

त्रिपुरा के मुख्यमंत्री बिप्लब देव से जानिए Lockdown 4.0 को लेकर कैसी है तैयारी

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : May 18, 2020 02:32 pm IST,  Updated : May 18, 2020 03:02 pm IST

इंडिया टीवी के विशेष कार्यक्रम 'मुख्यमंत्री सम्मेलन' में त्रिपुरा के मुख्यमंत्री बिप्लब देव ने कहा कि लॉकडाउन 4.0 को लेकर केंद्र सरकार द्वारा तय किए गए दिशा-निर्देशों का सख्ती से पालन करा रहे हैं।

tripura lockdown 4.0 guidelines- India TV Hindi
tripura lockdown 4.0 guidelines Image Source : INDIA TV

नई दिल्ली: इंडिया टीवी के विशेष कार्यक्रम 'मुख्यमंत्री सम्मेलन' में त्रिपुरा के मुख्यमंत्री बिप्लब देव ने कहा कि लॉकडाउन 4.0 को लेकर केंद्र सरकार द्वारा तय किए गए दिशा-निर्देशों का सख्ती से पालन करा रहे हैं। असम और मिजोरम से आने वाले लोगों का खर्चा त्रिपुरा सरकार उठा रही है। हमारे यहां होम क्वारंटीन का बहुत सख्ती से पालन कराया जा रहा है। त्रिपुरा के मुख्यमंत्री ने कहा कि लॉकडाउन के बावजूद त्रिपुरा लगभग 90  प्रतिशत खुला हुआ है।

Related Stories

इस दौरान उन्होंने यह भी बताया कि त्रिपुरा में ग्रीन जोन बड़ी संख्या मे हैं। सीएम के मुताबिक त्रिपुरा में अभी आए मामले के कारण एक एरिया ही रेड जोन है। पड़ोसी राज्य मिजोरम और असम से बात करके बस सेवा शुरू करेंगे।

उन्होंने बताया कि 20 अप्रैल से ही राज्य में ढील दी गई थी और आज 75 प्रतिशत उद्योग जारी हैं। ऐसे में राज्य में 20 प्रतिशत टैक्स रेवेन्यू कलेक्शन हुआ। पीएम मोदी ने जो आर्थिक पैकेज घोषित किया है, उससे काफी राहत मिलेगी।

बिप्लब देव ने कहा कि नार्थ ईस्ट में भीड़ कम होती है। त्रिपुरा से प्रवासी मजदूर लौट रहे हैं। पीएम मोदी के राहत पैकेज से रुरल इकोमॉमी को फायदा मिलेगा। राहत पैकेज से त्रिपुरा के विकास में मदद मिलेगी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत