1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. बिहार के मधुबनी में ट्रक—बोलेरो की टक्कर में माता-पिता सहित दो बच्चों की मौत

बिहार के मधुबनी में ट्रक—बोलेरो की टक्कर में माता-पिता सहित दो बच्चों की मौत

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jan 09, 2020 02:17 pm IST,  Updated : Jan 09, 2020 02:17 pm IST

ट्रक और एक बोलेरो जीप के आमने सामने से टक्कर में दो बच्चे सहित एक ही परिवार के चार सदस्यों की मौत हो गयी जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए हैं ।

Bihar- India TV Hindi
Bihar

मधुबनी। बिहार के मधुबनी जिले के जयनगर थाना अंतर्गत कुआढ़ गांव के समीप बुधवार की रात्रि एक ट्रक और एक बोलेरो जीप के आमने सामने से टक्कर में दो बच्चे सहित एक ही परिवार के चार सदस्यों की मौत हो गयी जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए हैं । 

जयनगर अनुमंडल पुलिस अधिकारी सुमित कुमार ने गुरूवार को बताया कि राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 527 बी पर हुए इस हादसे में मरने वालों में एक व्यक्ति, उनकी पत्नी और दो बच्चे शामिल हैं जिनकी उम्र करीब 15 और 10 वर्ष है। उन्होंने कहा कि हताहत परिवार उत्तर प्रदेश के चित्रकूट के निवासी बताए जा रहे हैं जिनके परिजनों के बारे में पता लगाया जा रहा है। 

सुमित ने बताया कि घायल बोलेरो चालक और बच्चे का इलाज अनुमंडल अस्पताल में जारी है। उन्होंने बताया कि इस हादसे के बाद ट्रक चालक अपने वाहन को लेकर फरार हो गया है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत