1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. रायगढ़: 300 फिट खाई में गिरा बारातियों से भरा ट्रक, 4 की मौत

रायगढ़: 300 फिट खाई में गिरा बारातियों से भरा ट्रक, 4 की मौत

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jan 08, 2021 09:14 pm IST,  Updated : Jan 08, 2021 09:17 pm IST

महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले में शुक्रवार को एक दर्दनाक हादसा हुआ है। रायगढ़ जिले के पोलादपुर हाईवे पर बारातियों से भरा ट्रक 300 फिट खाई में जा गिरा। इस दर्दनाक हादसे में 4 लोगों के मरने की खबर आ रही है। 

truck crashed in valley poladpur village update 4 bodies recovered in Maharasht raraigad - India TV Hindi
truck crashed in valley poladpur village update 4 bodies recovered in Maharasht raraigad  Image Source : PTI/ FILE

महाराष्ट्र। महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले में शुक्रवार को एक दर्दनाक हादसा हुआ है। रायगढ़ जिले के पोलादपुर हाईवे पर बारातियों से भरा ट्रक 300 फिट खाई में जा गिरा। इस दर्दनाक हादसे में 4 लोगों के मरने की खबर आ रही है। राहत बचाव में लगी टीम ट्रक के अंदर फंसे लोगों को निकालने के काम में जुटी हुई है। 

बताया जा रहा है कि खाई बहुत गहरी है और बरसात होने से जगह-जगह चिकनी पथरीली मिट्टी धंस गई है जिससे ट्रक निकालने में दिक्कत आ रही है। 34 कुल बाराती अंदर बैठे थे जो एक शादी में शामिल होने के बाद लौट रहे थे। रायगढ़ कलेक्टर के मुताबिक, अभी तक 30 लोगों को रेस्क्यू कर महाड और पोलादपुर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 5 लोगों को हेड इंज्युरी हुई है जिनको खेड़ के ट्रामा केअर में भेजा गया है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत