1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. जम्मू-कश्मीर: मुठभेड़ में लश्कर के दो आतंकी ढेर, हथियार और गोला-बारूद बरामद

जम्मू-कश्मीर: मुठभेड़ में लश्कर के दो आतंकी ढेर, हथियार और गोला-बारूद बरामद

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Feb 22, 2020 07:04 am IST,  Updated : Feb 22, 2020 05:57 pm IST

जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग जिले में सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ के दौरान लश्कर-ए-तैयब्बा के दो आतंकिवादियों को मार गिराया।

सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ के दौरान लश्कर-ए-तैयब्बा के दो आतंकिवादियों को मार गिराया।- India TV Hindi
सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ के दौरान लश्कर-ए-तैयब्बा के दो आतंकिवादियों को मार गिराया।

श्रीनगर: जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग जिले में सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ के दौरान लश्कर-ए-तैयब्बा के दो आतंकवादियों को मार गिराया। यहां बिजबेहरा इलाके के संगम में सेना, CRPF और पुलिस ने इस एनकाउंटर को अंजाम दिया। आतंकियों के पास से बड़ी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद बमामद हुआ है। 

जम्मू-कश्मीर पुलिस ने बताया कि शुक्रवार की रात बिजबेहरा के संगम में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ हुई, जिसमें लश्कर-ए-तैयब्बा के दो आतंकियों को ढेर कर दिया गया। पुलिस ने बताया कि ऑपरेशन में CRPF और सेना के जवान संयुक्त रूप से शामिल थे। फिलहाल, मुठभेड़ से जुड़ी और जानकारियां आनी अभी बाकी हैं।

बता दें कि 19 फरवरी को पुलवामा जिले के त्राल इलाके में सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में हिजबुल मुजाहिद्दीन के तीन आतंकवादियों को मार गिराया था। जिसके बाद जम्मू-कश्मीर पुलिस के महानिदेशक दिलबाग सिंह ने बताया था कि पिछले महीने से विभिन्न मुठभेड़ों में 23 आतंकवादियों का सफाया किया गया है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत