1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. पुलवामा: मुठभेड़ में हिजबुल मुजाहिद्दीन के तीन आतंकवादी ढेर, हथियार और गोला-बारूद बरामद

पुलवामा: मुठभेड़ में हिजबुल मुजाहिद्दीन के तीन आतंकवादी ढेर, हथियार और गोला-बारूद बरामद

 Written By: Bhasha
 Published : Feb 19, 2020 07:08 pm IST,  Updated : Feb 19, 2020 11:51 pm IST

जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिले के त्राल इलाके में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में हिजबुल मुजाहिद्दीन के तीन आतंकवादी मारे गए। मारे गए आतंकवादियों में संगठन का एक स्वयंभू कमांडर भी शामिल है।

J&K DGP Dilbagh Singh (R) and IG Vijay Kumar- India TV Hindi
J&K DGP Dilbagh Singh (R) and IG Vijay Kumar Image Source : PTI

श्रीनगर: जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिले के त्राल इलाके में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में हिजबुल मुजाहिद्दीन के तीन आतंकवादी मारे गए। मारे गए आतंकवादियों में संगठन का एक स्वयंभू कमांडर भी शामिल है। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि आतंकवादियों के बारे में सूचना मिलने पर सुरक्षा बलों ने मंगलवार देर रात त्राल में तलाशी अभियान शुरू किया था। इस दौरान आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़ हुई। 

पुलिस महानिदेशक दिलबाग सिंह ने यहां संवाददाताओं से कहा कि त्राल क्षेत्र में अभियान में हिजबुल मुजाहिद्दीन के तीन आतंकवादी मारे गए। सिंह ने कहा कि मारे गए आतंकवादियों की पहचान जहांगीर अहमद वानी, राजा उमर मकबूल और सदात अहमद के रूप में हुयी है। वानी ने हम्माद के मारे जाने के बाद क्षेत्र में संगठन की कमान संभाली थी। 

उन्होंने बताया कि मुठभेड़ स्थल से दो एके राइफल, एक पिस्तौल और दो हथगोले सहित अन्य हथियार और गोला-बारूद बरामद किए गए हैं। डीजीपी ने कहा कि पिछले महीने से विभिन्न मुठभेड़ों में 23 आतंकवादियों का सफाया किया गया है।

Related Video
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत