1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. महाराष्ट्र के यवतमाल में कोरोना वायरस के 2 और मरीजों के टेस्ट पॉजिटिव, मरीजों का आंकड़ा बढ़ा

महाराष्ट्र के यवतमाल में कोरोना वायरस के 2 और मरीजों के टेस्ट पॉजिटिव, मरीजों का आंकड़ा बढ़ा

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Mar 14, 2020 06:24 pm IST,  Updated : Mar 14, 2020 06:24 pm IST

महाराष्ट्र के यवतमाल में शनिवार को कोरोना वायरस के 2 मरीजों के टेस्ट पॉजिटिव मिले है। इन दोनों मरीजों ने दुबई की यात्री की थी। इसकी जानकारी यवतमाल के कलेक्टर एमडी सिंह ने दी।

Two persons have been tested positive for Coronavirus in Yavatmal; both have travel history to Dubai- India TV Hindi
Two persons have been tested positive for Coronavirus in Yavatmal; both have travel history to Dubai Image Source : FILE

नई दिल्ली: महाराष्ट्र के यवतमाल में शनिवार को कोरोना वायरस के 2 मरीजों के टेस्ट पॉजिटिव मिले है। इन दोनों मरीजों ने दुबई की यात्री की थी। इसकी जानकारी यवतमाल के कलेक्टर एमडी सिंह ने दी। महाराष्ट्र में दो और लोगों के कोरोना वायरस से संक्रमित पाए जाने के बाद राज्य में इसकी चपेट में आने वाले लोगों की संख्या बढ़ गई है। इससे पहले राज्य के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने शनिवार को बताया था कि दो नए मामले मुंबई और अहमदनगर से सामने आए हैं। टोपे ने यहां राज्य विधानसभा के बाहर कहा था कि शुक्रवार को मुंबई और अहमदनगर से एक-एक मामले सामने आने के बाद महाराष्ट्र में कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 19 हो गई है।

राज्य में कोरोना वायरस के मामलों में से दस पुणे से, चार मुंबई, तीन नागपुर तथा एक-एक ठाणे और अहमदनगर से है। स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने बताया था कि शुक्रवार शाम तक कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या 17 थी। दो और लोगों की जांच रिपोर्ट देर रात को आई। उनके संक्रमित पाए जाने के बाद राज्य में अब संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 19 हो गई है।

उन्होंने बताया, ‘‘अहमदनगर शहर में रहने वाला व्यक्ति हाल ही में दुबई से लौटा था और उसमें कोरोना वायरस संक्रमण के जैसे ही लक्षण थे।’’ उन्होंने बताया, ‘‘उसके खून के नमूने को जांच के लिए भेजा गया, जिसमें देर रात को संक्रमण की पुष्टि हुई।’’ कोरोना वायरस के खतरे के मद्देनजर राज्य सरकार ने शुक्रवार को मुंबई, ठाणे, नवी मुंबई, नागपुर, पुणे और पिंपरी-चिंचवड में 30 मार्च तक सिनेमा थिएटरों, जिमखानों, स्विमिंग पूल और पार्कों को बंद करने का आदेश दिया। सरकार के फैसले के अनुसार, पुणे और पड़ोसी औद्योगिक शहर पिंपरी तथा चिंचवड में स्कूल तथा कॉलेज अगले आदेश तक बंद रहेंगे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत