1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. राजनाथ सिंह ने कहा- पांच साल में भारत ने तीन बार सीमा पार हमले किए, लेकिन उन्होंने जानकारी सिर्फ दो की ही दी

राजनाथ सिंह ने कहा- पांच साल में भारत ने तीन बार सीमा पार हमले किए, लेकिन उन्होंने जानकारी सिर्फ दो की ही दी

 Written By: Bhasha
 Published : Mar 09, 2019 08:03 pm IST,  Updated : Mar 09, 2019 08:03 pm IST

राजनाथ सिंह ने उरी आतंकी हमले के बाद 2016 में ‘सर्जिकल स्ट्राइक’ और पुलवामा में आतंकी हमले के बाद ‘एयर स्ट्राइक’ के बारे में कहा लेकिन तीसरे हमले के बारे में कुछ नहीं कहा।

Home Minister Rajnath Singh addresses Party Workers Meet,...- India TV Hindi
Home Minister Rajnath Singh addresses Party Workers Meet, in Mangaluru. Image Source : PTI

मंगलुरू: केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह ने शनिवार को कहा कि भारत ने पिछले पांच साल में तीन बार सीमा पार हमले किए हैं। सिंह ने उरी आतंकी हमले के बाद 2016 में ‘सर्जिकल स्ट्राइक’ और पुलवामा में आतंकी हमले के बाद ‘एयर स्ट्राइक’ के बारे में कहा लेकिन तीसरे हमले के बारे में कुछ नहीं कहा।

सिंह ने भाजपा के शक्ति केंद्र पदाधिकारियों के सम्मेलन में कहा, ‘‘मैं आप सब भाइयों और बहनों को बताना चाहूंगा कि पिछले पांच साल में हम तीन बार सीमा पार गए और हमारे लोगों ने सफलतापूर्वक हवाई हमले किए।’’ उन्होंने कहा, ‘‘दो के बारे में मैं आपको बताउंगा लेकिन तीसरे के बारे में नहीं बताउंगा।’’

उन्होंने कहा, ‘‘एक बार आपने देखा, पाकिस्तान से आए आतंकवादियों ने कायराना हमले में रात में सो रहे हमारे 17 सैनिकों की हत्या कर दी।’’ इसके बाद हमारे सैनिकों ने फैसला कर लिया। बाद में जो हुआ, आप उससे भली भांति वाकिफ हैं, मुझे बताने की जरूरत नहीं। आप देख रहे हैं। 

उन्होंने कहा, ‘पहला अटैक हुआ। दूसरा पुलवामा हमले के बाद एयर स्ट्राइक हुआ। तीसरे के बारे में मैं आपको नहीं बताउंगा। सिंह ने कहा कि अब यह कमजोर भारत नहीं रह गया है। उन्होंने कहा, ‘‘मतभेदों को दूर रखकर हमें एक साथ खड़े होना है। भारत ने एक बार फिर ऐसा कर दिखाया है।’’

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत