लखनऊ: दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री व उत्तर प्रदेश में कांग्रेस की मुख्यमंत्री पद की उम्मीदवार शीला दीक्षित रविवार को लखनऊ पहुंचीं। हवाईअड्डे से बाहर निकलते ही शीला के स्वागत में पहले से मौजूद हजारों कार्यकर्ताओं ने उन्हें फूल-मालाओं से लाद दिया। इसके बाद वह लखनऊ में रोड-शो पर निकलीं। इस दौरान भी कई जगहों पर उनका स्वागत किया गया। पहली बार लखनऊ में कांग्रेसियों की इतनी भीड़ दिखाई दी। इस दौरान उनके साथ कांग्रेस के नए प्रदेश अध्यक्ष राज बब्बर, सांसद प्रमोद तिवारी, सांसद संजय सिंह और रीता बहुगुणा जोशी सहित पार्टी के तमाम पदाधिकारी मौजूद थे।
लखनऊ में शीला का रोड शो लखनऊ एयरपोर्ट तिराहा, कृष्णा नगर, अवध अस्पताल, पकरी का पुल, मजार चौराहा, हुसैनगंज चौराहा व बर्लिगटन चौराहा होते हुए हजरतगंज पहुंचा। इस दौरान शीला के साथ गाड़ियों की लंबी कतार दिखाई दी। जगह-जगह कार्यकर्ताओं की तरफ से उनका स्वागत किया गया। स्वागत के बाद शीला दीक्षित कांग्रेस कार्यालय पहुंचीं। यहां भी पहले से भीड़ मौजूद थी। उनका भव्य स्वागत किया गया। वह यहां प्रदेश अध्यक्ष राज बब्बर व अन्य पदाधिकारियों के साथ बैठक करेंगी।

कांग्रेस की मुख्यमंत्री पद की उम्मीदवार शीला दीक्षित रविवार को लखनऊ पहुंचीं।pti

हवाईअड्डे से बाहर निकलते ही शीला को कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं से लाद दिया। pti

इस दौरान राज बब्बर भी उनके साथ मौजूद थे। pti

लखनऊ में रोड-शो के दौरान कई जगहों पर उनका स्वागत किया गया। pti

पहली बार लखनऊ में कांग्रेसियों की इतनी भीड़ दिखाई दी।
अगली स्लाइड में देखें टूटा शीला दीक्षित का मंच