1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. उत्तराखंड: भीषण आग बुझाने में जुटी सेना, 7 लोगों की मौत

उत्तराखंड: भीषण आग बुझाने में जुटी सेना, 7 लोगों की मौत

 Written By: India TV News Desk
 Published : May 01, 2016 09:27 am IST,  Updated : May 01, 2016 09:28 am IST

उत्तराखंड के जंगलों में लगी आग को रविवार को 89 दिन हो गए हैं। अब यह आग राज्य के सभी 13 जिलों के जंगलों तक फैल चुकी है। आग पर काबू पाने के लिए आर्मी और एयरफोर्स को बुलाया गया है।

forest fire- India TV Hindi
forest fire

नई दिल्ली: उत्तराखंड के जंगलों में लगी आग को रविवार को 89 दिन हो गए हैं। अब यह आग राज्य के सभी 13 जिलों के जंगलों तक फैल चुकी है। आग पर काबू पाने के लिए आर्मी और एयरफोर्स को बुलाया गया है। रविवार को सेना के MI-17 हेलिकॉप्टर्स से पानी गिराने का काम शुरू कर दिया गया। एनडीआरएफ को भी तैनात किया गया है। अब तक 7 लोगों की मौत हो चुकी है। पूरे राज्य में हाई अलर्ट है। जिम कार्बेट सहित तीन नेशनल पार्क भी आग की चपेट में आ चुके हैं।

इस आग में क़रीब 205 हेक्टेयर जंगल ख़ाक हो गया है। सबसे ज़्यादा वेतालघाट, रामगढ़ टाइगर रिज़र्व और राजाजी नेशनल पार्क के जंगलों में नुक़सान की खबर है। तेज़ हवा की वजह से फैलती आग को क़ाबू करने के लिए अब एनडीआरएफ़ की टीमों को लगाया गया है।

पौड़ी, चमोली और अल्मोड़ा ज़िले के अलग-अलग जगहों पर एनडीआरएफ़ का ऑपरेशन जारी है। कई इलाकों में आग पर काबू पाया भी गया है .लेकिन कुछ हिस्से ऐसे भी हैं जहां अभी भी आग पर क़ाबू पाना काफ़ी मुश्किल हो रहा है। उत्तराखंड सरकार के आग्रह पर दिल्ली फ़ायर सर्विसेज़ के डायरेक्टर भी वहां जा रहे हैं। प्रधानमंत्री कार्यालय ने भी आग के बारे में राज्यपाल से जानकारी मांगी है।

इस साल फरवरी की शुरुआत से राज्य के वनों में आग लगने की घटनाएं शुरू हुईं और अभी तक इस तरह की 922 घटनाएं हो चुकी हैं। अलग-अलग घटनाओं में तीन महिलाओं और एक बच्चे सहित छह लोग मारे गए हैं और सात लोग घायल हुए हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत