नई दिल्ली। माता वैष्णों देवी के भक्तों के लिए खुश खबरी है। अब दिल्ली से कटरा का सफर और भी कम समय में पूरा किया जा सकेगा। दरअसल ऐसी संभावनाएं हैं कि दिल्ली से कटरा के बीच दूसरी वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन की शुरुआत अगले महीने से हो जाएगी।
Related Stories
सूत्रों की मानें तो दिल्ली से कटरा के बीच वंदे भारत एक्सप्रसे हफ्ते में तीन दिन चलेगी। सूत्रों ने यह भी बताया कि रेलवे बोर्ड ने दिल्ली-कटरा रेल रूट का चुनाव इस रूट पर चलने वाले बड़ी तादाद में तीर्थ यात्रियों को देखते हुए किया।
वंदे भारत एक्सप्रेस के जरिए दिल्ली से कटरा का सफरा महज 8 घंटे में पूरा किया जा सकेगा। अभी तक इस दूरी को पूरा करने में 12 घंटे का समय लगता है। सूत्रों ने बताया कि ट्रेन को लेकर यात्रियों की डिमांड को देखते हुए इसके फेरों को बढ़ाया भी जा सकता है।
सूत्रों के मुताबिक शुरुआत में यह ट्रेन सोमवार, गुरुवार और शनिवार को चलाई जाएगी लेकिन अगर इसको लेकर यात्रियों की मांग बढ़ती है तो इसे हफ्ते में पांच दिन किया जा सकता है। आपको बता दें कि पहली वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन राजधानी नई दिल्ली से वाराणसी के बीच चलती है।