1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. वैंकेया नायडू: विद्यालयों के पाठ्यक्रम में योग को हिस्सा बनाने से स्वस्थ राष्ट्र बनाने में मदद मिलेगी

वैंकेया नायडू: विद्यालयों के पाठ्यक्रम में योग को हिस्सा बनाने से स्वस्थ राष्ट्र बनाने में मदद मिलेगी

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jun 21, 2019 11:46 am IST,  Updated : Jun 21, 2019 11:46 am IST

उपराष्ट्रपति एम वैंकेया नायडू ने शुक्रवार को योग को स्कूली पाठ्यक्रमों का हिस्सा बनाने की सिफारिश करते हुए कहा कि बदलती जीवनशैली और गैर संचारी बीमारियों के बढ़ते मामलों के मद्देनजर ऐसा किया जाना जरूरी है।

yoga day- India TV Hindi
yoga day

नयी दिल्ली, उपराष्ट्रपति एम वैंकेया नायडू ने शुक्रवार को योग को स्कूली पाठ्यक्रमों का हिस्सा बनाने की सिफारिश करते हुए कहा कि बदलती जीवनशैली और गैर संचारी बीमारियों के बढ़ते मामलों के मद्देनजर ऐसा किया जाना जरूरी है। नायडू ,अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर यहां लाल किले पर आयुष मंत्रालय और ब्रह्म कुमारियों की ओर से आयोजित कार्यक्रम में बोल रहे थे। उपराष्ट्रपति ने कहा, "ऐसे समय में जब लोग दैनिक जीवन में जबरदस्त दबाव का सामना कर रहे हों, तो योग के विज्ञान को अपनाने की सख्त जरूरत है। कोई भी इसे न केवल शारीरिक लाभ को प्राप्त करने के लिए उपयोग कर सकता है, बल्कि ज्ञानवर्धक विकल्प बनाकर स्वस्थ जीवन की ओर बढ़ा जा सकता है।"

उन्होंने कहा कि योग एक प्राचीन शारीरिक, मानसिक और आध्यात्मिक अभ्यास है जिसका जन्म संभवत: पांचवीं सदी के आसपास भारत में हुआ। हमें इस समग्र अभ्यास को विद्यालयों के पाठ्यक्रमों का हिस्सा बनाकर इसे प्रचारित और संरक्षित करना चाहिये क्योंकि यह न सिर्फ शारीरिक और मानसिक तंदरुस्ती सुनिश्चित करता है बल्कि अनुशासन भी सिखाता है।"

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत