नई दिल्ली: दिल्ली में ट्रैफिक पुलिस की गुंडागर्दी की तस्वीर सामने आई है। यहां दो ट्रैफिक पुलिसवाले ने एक शख्स को बुरी तरह पीटा। मामला पटेल नगर मेट्रो स्टेशन के पास का है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि कैसे सड़क पर इस शख्स को दोनों पुलिसवाले घसीट रहे हैं और उसके साथ मारपिटाई कर रहे हैं। दरअसल वीडियो में दिख रहा है पहले पुलिसवाले उसे पीट रहे हैं और जब वो जान बचाकर भागता है तो दोनों पुलिसवाले उसके पीछे दौड़ पड़ते हैं और उसे पकड़ लेते हैं।
Related Stories
ये शख्स जमीन पर गिर जाता है तो उसे जबरदस्ती किनारे ले आते हैं। लड़के के साथ मौजूद लड़की हंगामा करने लगती है और पुलिसवालों से झगड़ने लगती है। ये घटना बुधवार दोपहर की है। कल तक पुलिस इस वीडियो पर बोलने से बच रही थी लेकिन अब पुलिस की दलील है कि दोनों ट्रैफिक पुलिसवाले उसका चालान काट रहे थे लेकिन वो बहस करने लगा और उसने एक कॉन्स्टेबल को थप्पड़ मार दिया।
पुलिस के अनुसार जब ट्रैफिक पुलिसवाले उसे पकड़ने लगे तो वो भाग गया जिस पर उसे जबरदस्ती पकड़ लिया। पुलिस का ये भी कहना है कि ट्रैफिक पुलिसवालों ने ही उस शख्स और लड़की के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है जिसके बाद कार्रवाई होगी। हांलाकि अभी तक लड़का-लड़की के बारे में पता नहीं चल सका है।