1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. बीएचयू में वीर सावरकर की फोटो पर फैंकी गई स्याही, तनाव के बाद परिसर में पुलिस की भारी तैनाती

बीएचयू में वीर सावरकर की फोटो पर फैंकी गई स्याही, तनाव के बाद परिसर में पुलिस की भारी तैनाती

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Nov 19, 2019 04:07 pm IST,  Updated : Nov 19, 2019 04:08 pm IST

बनारस हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू) में राष्ट्रवादी नेता वीर सावरकर की तस्वीर पर स्याही फैकने के बाद मंगलवार को परिसर में तनाव बड़ गया है।

Vir Savarkar's photo defaced at BHU- India TV Hindi
Vir Savarkar's photo defaced at BHU

बनारस: बनारस हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू) में राष्ट्रवादी नेता वीर सावरकर की तस्वीर पर स्याही फैकने के बाद मंगलवार को परिसर में तनाव बड़ गया है। यह घटना राजनीति विज्ञान विभाग में हुई जहां महात्मा गांधी और बी आर अम्बेडकर सहित कई राष्ट्रवादी नेताओं की तस्वीरें थीं।

यह घटना मंगलवार सुबह तब सामने आई जब एम.ए. प्रथम वर्ष के छात्र अपनी कक्षा में पहुंचे और सावरकर की तस्वीर को जमीन पर पड़ा देखा। बदमाशों ने तस्वीर पर स्याही भी फेंकी थी।

इस घटना के बाद गुस्साए छात्र तुरंत 'धरना' पर बैठ गए। बीएचयू के वरिष्ठ अधिकारियों ने घटना की निंदा की है और जांच के लिए तीन सदस्यीय समिति का गठन किया है। तनाव को देखते हुए परिसर में पुलिस की भारी तैनाती की गई है। (आईएएनएस)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत