1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. उत्तर प्रदेश, बिहार में होगी भारी बारिश: स्काइमेट

उत्तर प्रदेश, बिहार में होगी भारी बारिश: स्काइमेट

 Edited By: India TV News Desk
 Published : Aug 05, 2018 06:42 am IST,  Updated : Aug 05, 2018 06:42 am IST

नेपाल की पहाड़ियों से आने वाले बारिश के पानी की वजह से भी जलस्तर में वृद्धि होगी। लगातार होने वाली इन बारिशों के चलते बाढ़ जैसे हालात उत्पन्न हो सकते हैं।

उत्तर प्रदेश, बिहार,भारी बारिश, स्काइमेट- India TV Hindi
उत्तर प्रदेश,  बिहार में होगी भारी बारिश: स्काइमेट Image Source : पीटीआई

नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश और बिहार में मानसून की सक्रियता से भारी बारिश हो सकती है। मौसम पूर्वानुमानकर्ता स्काइमेट ने अगले 24 घंटों में पश्चिमी उत्तर प्रदेश, पूर्वी उत्तर प्रदेश और बिहार के कुछ इलाकों में तेज बारिश की संभावना जताई है। स्काइमेट के अनुसार, दोनों प्रदेशों में कुछ जगहों पर मध्यम और कुछ जगहों पर भारी बारिश हो सकती है। इन इलाकों में बिजली कड़कने की घटना भी हो सकती है। 

Related Stories

लगातार बारिश के चलते, दोनों ही राज्यों की नदियों के जल स्तर में वृद्धि हो सकती है। उत्तर प्रदेश में गोमती, घाघरा, सरयू और रामगंगा में नदियों का जल स्तर बढ़ सकता है, वहीं बिहार में नारायणी, बागमती और कोशी के जलस्तर में इजाफा हो सकता है। 

स्काइमेट ने कहा कि नेपाल की पहाड़ियों से आने वाले बारिश के पानी की वजह से भी जलस्तर में वृद्धि होगी। लगातार होने वाली इन बारिशों के चलते उत्तर प्रदेश और बिहार में बाढ़ जैसे हालात उत्पन्न हो सकते हैं। इसलिए रामपुर, बहराईच, लखीमपुर खीरी और पीलीभीत के लोगों को संभावित बाढ़ के दौरान सावधानी बरतने की हिदायत दी जाती है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत