1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. आखिर मार्क जुकरबर्ग को भारत और मंदिर क्यों याद आता है' जानिए

आखिर मार्क जुकरबर्ग को भारत और मंदिर क्यों याद आता है' जानिए

 Written By: Khushbu Rawal
 Published : Oct 19, 2015 11:49 am IST,  Updated : Oct 19, 2015 03:00 pm IST

नई दिल्ली: पिछले महीने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आवभगत करने के बाद अब फेसबुक के सीईओ मार्क जुकरबर्ग दिल्ली आएंगे। यहां वह लोगों के साथ सवाल-जवाब करेंगे। जुकरबर्ग ने 28 अक्टूबर को आईआईटी दिल्ली में सवाल-जवाब

आखिर मार्क जुकरबर्ग...- India TV Hindi
आखिर मार्क जुकरबर्ग को भारत और मंदिर क्यों याद आता है?

नई दिल्ली: पिछले महीने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आवभगत करने के बाद अब फेसबुक के सीईओ मार्क जुकरबर्ग दिल्ली आएंगे। यहां वह लोगों के साथ सवाल-जवाब करेंगे। जुकरबर्ग ने 28 अक्टूबर को आईआईटी दिल्ली में सवाल-जवाब सत्र की मेजबानी करने की घोषणा की। अपने फेसबुक पोस्ट में उन्होंने लिखा, ‘मैं भारत आ रहा हूं और दिल्ली में 28 अक्टूबर को भारतीय समयानुसार दोपहर 12 बजे अपने अगले टाउन हॉल Q&A सेशन में शिरकत करुंगा।

साथ ही उन्होंने कहा कि अगर आपके पास कोई सवाल हैं तो कृप्या नीचे कमेंट बॉक्स में लिखें। उन्होंने कहा कि सवालों को अपना वोट देने के लिए सिर्फ लाइक करें। मैं सवालों के जवाब फेसबुक के साथ ही आईआईटी दिल्ली में सीधे दर्शकों के सामने दूंगा।

बता दें कि पिछले महीने अमेरिका के पालो आल्टो में जुकरबर्ग ने पीएम मोदी के लिए सवाल जवाब सत्र की मेजबानी की थी।

दिल्ली ही क्यों?

फेसबुक यूजर्स के तौर पर भारत दुनिया में दूसरे नंबर पर है। भारत में 130 मिलियन से ज्यादा लोग फेसबुक यूज करते है। इस आंकड़े में एक बड़ा तबका दिल्ली से है। दिल्ली में फेसबुक यूजर्स की संख्या सबसे ज्यादा है। 73.43% फेसबुक यूजर्स की उम्र 19-35 वर्ष के बीच के है। यानी युवा वर्ग ज्यादा है। इसीलिए जुकरबर्ग ने अपने सवाल-जवाब सेशन के लिए युवा वर्ग को चुना।

जुकरबर्ग का भारत और मंदिर प्रेम

मार्क जुकरबर्ग ने भारत के उस मंदिर में भी जाने की इच्छा जताई जहां एप्पल के सह संस्थापक रहे स्टीव जॉब्स गए थे। अमेरिका में पीएम मोदी से मुलाकात के दौरान जुकरबर्ग ने खुलासा किया था कि उनके बुरे वक्त में उन्होंने भारत के एक मंदिर की यात्रा की थी। उन्होंने बताया था कि 10 साल पहले उनकी कंपनी बुरे दौर से गुजर रही थी और बिकने के कगार पर थी तब उन्हें भारत जाने पर प्रेरणा मिली थी।

बता दें कि जुकरबर्ग ने जिस मंदिर का जिक्र किया है उसका नाम कैंची धाम मंदिर है। यह उत्तराखंड के नैनीताल के पास एक छोटे से कस्बे कैंची में एक छोटा सा मंदिर और आश्रम है। यह आश्रम आध्यात्मिक गुरु नीम कोरली बाबा का है जो कि आजकल बहुत चर्चा में है।

उन्होंने भारत की तारीफ करते हुए कहा था कि वह भारत को ज्ञान का मंदिर मानते हैं। फेसबुक के इतिहास में भारत बहुत महत्वपूर्ण हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत