1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. मप्र: महिला अफसर ने पंचायत सचिव से उठक-बैठक लगवाई

मप्र: महिला अफसर ने पंचायत सचिव से उठक-बैठक लगवाई

 Written By: IANS
 Published : May 04, 2016 03:38 pm IST,  Updated : May 04, 2016 04:10 pm IST

मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले में शौचालय निर्माण की कूटरचित तस्वीर तैयार करने पर गुस्साई महिला अफसर निधि निवेदिता ने पंचायत सचिव को उठक-बैठक लगवा डाली।

sit-ups of panchayat secretary- India TV Hindi
sit-ups of panchayat secretary

सिंगरौली: मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले में शौचालय निर्माण की कूटरचित तस्वीर तैयार करने पर गुस्साई महिला अफसर निधि निवेदिता ने पंचायत सचिव को उठक-बैठक लगवा डाली। देश में चल रहे स्वच्छ भारत अभियान के तहत मध्य प्रदेश में हर घर में शौचालय निर्माण की मुहिम चलाई जा रही है।

सरकार द्वारा शौचालय निर्माण के लिए गरीब परिवारों को अर्थिक सहायता देने का प्रावधान है। इसके लिए संबंधित ग्राम पंचायत को शौचालय निर्माण की तस्वीर वरिष्ठ अधिकारियों के समक्ष प्रस्तुत करना आवश्यक होता है।

प्रशासनिक सूत्रों के अनुसार, 'काम' ग्राम पंचायत सचिव ने बना चुके शौचालय की जो तस्वीर जिला पंचायत को भेजी थी, उसके सत्यापन के लिए जिला पचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी (सीईओ) निधि निवेदिता औचक निरीक्षण करने मौके पर पहुंचीं तो उन्होंने पाया कि तस्वीर में शौचालय के बाहर बेसिन बना हुआ है, जबकि मौके पर ऐसा नहीं था। इस पर वह नाराज हो उठीं और पंचायत सचिव को इस अपराध के लिए उठक-बैठक लगाने के निर्देश दिए।

अफसर का निर्देश सुनते ही 'काम' ग्राम पंचायत के सचिव ने उठक-बैठक लगा डाली। सीईओ निधि निवेदिता ने बुधवार को आईएएनएस से स्वीकार किया कि उन्हें "मौके पर शौचालय में बेसिन नजर नहीं आया, जो तस्वीर में दिख रहा था।

जब फोटोग्राफर से पूछा तो उसने बताया कि कंप्यूटर के प्रोग्राम फोटोशाप के जरिए यह तस्वीर बनाई है"। इस पर उन्होंने पंचायत सचिव को कारण बताओ नोटिस जारी किया है।जब उनसे उठक-बैठक लगवाने का वीडियो सामने आने के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत