1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. आज से सऊदी में महिलाएं चला पाएंगी वाहन, हटाया गया प्रतिबंध

आज से सऊदी में महिलाएं चला पाएंगी वाहन, हटाया गया प्रतिबंध

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jun 24, 2018 10:03 am IST,  Updated : Jun 24, 2018 10:05 am IST

प्रतिबंध हटने के साथ ही सऊदी में हजारों की संख्या में महिलाओं के वाहन चलाने की संभावना है।

...- India TV Hindi
 सऊदी में दशकों से महिलाओं के वाहन चलाने पर प्रतिबंध लगा हुआ था। Image Source : PTI

रियाद: सऊदी अरब में महिलाएं भी आज से वाहन चला सकेंगी। देश ने अपने कानून में ऐतिहासिक सुधार करते हुए महिलाओं के वाहन चलाने पर लगे प्रतिबंध को रविवार से समाप्त कर दिया है। रूढ़िवादी देश में उदारता और आधुनिकता लाने की शाहजादा मोहम्मद बिन सलमान की कोशिशों के तहत यह प्रतिबंध समाप्त किया गया है। प्रतिबंध हटने के साथ ही सऊदी में हजारों की संख्या में महिलाओं के वाहन चलाने की संभावना है।

गौरतलब है कि सऊदी में दशकों से महिलाओं के वाहन चलाने पर प्रतिबंध लगा हुआ था। सऊदी ने इस महीने की शुरूआत से ही महिलाओं को ड्राइविंग लाइसेंस जारी करना शुरू कर दिया था। प्रतिबंध हटने के कुछ ही मिनट बाद खुद कार चला कर दफ्तर पहुंची सऊदी की टीवी प्रेजेंटर सबिका अल - दोसारी का कहना है , ‘‘ यह सऊदी की सभी महिलाओं के लिए ऐतिहासिक पल है। ’’ इस कदम से कहीं आने - जाने के मामले में पुरूष वाहन चालकों या परिवार के पुरूष सदस्यों पर महिलाओं की निर्भरता कम होगी। साथ ही ड्राइवर पर खर्च होने वाले धन की भी बचत होगी। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत