1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. महिला आरक्षण पर महिला आयोग प्रमुख ने ही जताई 'आपत्ति', कहा- सिर्फ कुछ नेताओं की पत्नियों और बेटियों को ही मिलेगी मदद

महिला आरक्षण पर महिला आयोग प्रमुख ने ही जताई 'आपत्ति', कहा- सिर्फ कुछ नेताओं की पत्नियों और बेटियों को ही मिलेगी मदद

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jul 27, 2018 06:39 pm IST,  Updated : Jul 27, 2018 06:39 pm IST

ये बयान उस वक्त आया है जब कांग्रेस सरकार से यह मांग कर रही है कि लोकसभा और विधानसभाओं में 33 फीसदी सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित की जाएं।

राष्ट्रीय महिला आयोग...- India TV Hindi
राष्ट्रीय महिला आयोग की कार्यवाहक अध्यक्ष रेखा शर्मा। 

नई दिल्ली: राष्ट्रीय महिला आयोग की कार्यवाहक अध्यक्ष रेखा शर्मा ने लोकसभा एवं विधानसभाओं में महिलाओं के लिए आरक्षण की मांग पर ‘आपत्ति’ जताई और कहा कि कोटा व्यवस्था से सिर्फ कुछ नेताओं की बेटियों एवं पत्नियों को मदद मिलेगी। उनका यह बयान उस वक्त आया है जब विपक्षी दल खासकर कांग्रेस सरकार से यह मांग कर रही है कि लोकसभा और विधानसभाओं में 33 फीसदी सीटें आरक्षित करने के प्रावधान वाले महिला आरक्षण विधेयक को पारित कराया जाए।

 
उन्होंने महिला आयोग की ओर से ‘भारत में महिलाओं की राजनीतिक भागीदार और प्रतिनिधित्व’ विषय पर आयोजित परिचर्चा में कहा, ‘‘अगर मुझसे पूछें तो मुझे आरक्षण को लेकर आपत्ति है। मेरे और आप जैसे लोगों को आरक्षण की मदद से राजनीति में प्रवेश करने में मदद मिलेगी। हमें अपना रास्ता खुद बनाना होगा...इससे सिर्फ कुछ नेताओं की बेटियों और पत्नियों को मदद मिलेगी।’’ शर्मा ने इस बात पर जोर दिया कि देश की 50 फीसदी महिलाओं के सशक्तीकरण की जरूरत है।  महिला आयोग की प्रमुख ने कहा कि अगर महिलाएं राजनीति में कदम रखना चाहती हैं तो उन्हें परिवार से जुड़ी चिंताओं को अलग रखना होगा। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत