1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. Delhi Flood: दिल्ली में यमुना का जलस्तर 206 मीटर के ऊपर पहुंचा, निगमबोध घाट में घुसा पानी

Delhi Flood: दिल्ली में यमुना का जलस्तर 206 मीटर के ऊपर पहुंचा, निगमबोध घाट में घुसा पानी

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Aug 20, 2019 12:53 pm IST,  Updated : Aug 20, 2019 12:53 pm IST

हरियाणा में स्थित हथिनीकुंड बैराज से पानी छोड़े जाने की वजह से राजधानी दिल्ली में यमुना नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है और खतरे के निशान से 0.7 मीटर ऊपर हो गया है

Yamuna Water Level: Water from overflowing Yamuna river enters Nigambodh Ghat Live Updates- India TV Hindi
Yamuna Water Level: Water from overflowing Yamuna river enters Nigambodh Ghat Live Updates Image Source : ANI

नई दिल्ली। हरियाणा में स्थित हथिनीकुंड बैराज से पानी छोड़े जाने की वजह से राजधानी दिल्ली में यमुना नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है और खतरे के निशान से 0.7 मीटर ऊपर हो गया है। मंगलवार दिन में 12 बजे के करीब यमुना नदी में जलस्तर 206.03 मीटर दर्ज किया गया जबकि खतरे का निशान 205.33 मीटर है।

यमुना नदी में जलस्तर बढ़ने की वजह से निगमबोध घाट में पानी घुस गया है। तस्वीरों मे साफ देखा जा रहा है कि निगमबोध घाट का काफी हिस्सा जलमग्न हो चुका है। हालांकि प्रशासन ने ऐहतिआत के तौर पर पहले ही लोगों को वहां से हटा लिया है। 

हथिनीकुंड बैराल से सोमवार को एक ही दिन में 8 लाख क्यूसेक पानी यमुना नदी में छोड़ दिया गया है। भारी मात्रा में पानी छोड़े जाने की वजह से दिल्ली में बाढ़ का खतरा बना हुआ है, सिर्फ दिल्ली ही नहीं बल्कि मथुरा और वृंदावन में भी बाढ़ का खतरा बना हुआ है, उत्तर प्रदेश प्रशासन ने मथुरा और वृंदावन में यमुना किनारे बसे लगभग 175 गावों में ऐहतियाती कदम उठा लिए हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत