1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. कर्नाटक: छह फरवरी को होगा येदियुरप्पा मंत्रिमंडल का विस्तार, पूर्व में अयोग्य घोषित किए गए 10 MLA भी लेंगे शपथ

कर्नाटक: छह फरवरी को होगा येदियुरप्पा मंत्रिमंडल का विस्तार, पूर्व में अयोग्य घोषित किए गए 10 MLA भी लेंगे शपथ

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Feb 02, 2020 01:57 pm IST,  Updated : Feb 02, 2020 01:57 pm IST

कर्नाटक के मुख्यमंत्री वी एस येदियुरप्पा ने रविवार को कहा कि छह विधायकों के शपथ लेने के साथ राज्य मंत्रिमंडल का छह फरवरी को विस्तार होगा।

Chief Minister BS Yeddiyurappa- India TV Hindi
Chief Minister BS Yeddiyurappa Image Source : PTI

बेंगलुरु: कर्नाटक के मुख्यमंत्री वी एस येदियुरप्पा ने रविवार को कहा कि छह विधायकों के शपथ लेने के साथ राज्य मंत्रिमंडल का छह फरवरी को विस्तार होगा। येदियुरप्पा ने कहा, ‘‘राजभवन में छह फरवरी को पूर्वाह्न साढ़े दस बजे शपथग्रहण समारोह के साथ मंत्रिमंडल का विस्तार होगा।’’ कांग्रेस और जद (एस) समेत अन्य दलों से भाजपा में शामिल हुए 10 विधायकों समेत 13 विधायक शपथ ग्रहण करेंगे। 

राज्य में पांच दिसंबर 2019 को हुए उपचुनाव में भाजपा के सर्वाधिक सीटें जीतने और विधानसभा में बहुमत हासिल करने के बाद से पिछले करीब दो महीने से मंत्रिमंडल विस्तार की संभावना जताई जा रही थी। लेकिन, अभी तक मंत्रिमंडल विस्तार का विस्तार नहीं हो सकता है। ऐसे में अब करीब दो महीने बाद सीएम येदियुरप्पा ने मंत्रिमंडल विस्तार की तारीख का ऐलान किया।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत