1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. दिल्ली में मेट्रो ट्रेन के आगे कूदकर युवक ने की खुदकुशी

दिल्ली में मेट्रो ट्रेन के आगे कूदकर युवक ने की खुदकुशी

 Written By: IANS
 Published : Apr 06, 2016 03:48 pm IST,  Updated : Apr 06, 2016 03:49 pm IST

नई दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी में बुधवार सुबह मेट्रो ट्रेन के आगे कूदकर एक युवक ने जान दे दी। फिलहाल उसकी पहचान सुनिश्चित नहीं की जा सकी है और न ही यह पता चल पाया है

delhi metro- India TV Hindi
delhi metro

नई दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी में बुधवार सुबह मेट्रो ट्रेन के आगे कूदकर एक युवक ने जान दे दी। फिलहाल उसकी पहचान सुनिश्चित नहीं की जा सकी है और न ही यह पता चल पाया है कि उसने यह कदम क्यों उठाया? उसकी उम्र 28 साल के आसपास बताई जा रही है। पुलिस के मुताबिक, घटना सुबह 9 बजे के बाद रोहिणी पश्चिम मेट्रो स्टेशन पर हुई।

पुलिस उपायुक्त जितेंद्र मणि ने आईएएनएस से कहा, "मृतक की पहचान अभी नहीं की जा सकी है, क्योंकि हमें उसके पास से कोई पहचान-पत्र नहीं मिला। उसने ऐसा क्यों किया, इस बारे में फिलहाल कुछ नहीं कहा जा सकता, क्योंकि उसके पास से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है।"

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत