1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. मिजोरम: जोरामथांगा बने नए मुख्यमंत्री, राज्‍यपाल के.राजशेखरन ने ली शपथ

मिजोरम: जोरामथांगा बने नए मुख्यमंत्री, राज्‍यपाल के.राजशेखरन ने ली शपथ

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Dec 15, 2018 03:05 pm IST,  Updated : Dec 15, 2018 03:05 pm IST

मिजो नेशनल फ्रंट (एमएनएफ) के अध्यक्ष जोरामथांगा ने शनिवार को मिजोरम के नए मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। वह 12 सदस्यीय मंत्रिपरिषद का नेतृत्व करेंगे।

Mizoram- India TV Hindi
Mizoram

आइजोल। मिजो नेशनल फ्रंट (एमएनएफ) के अध्यक्ष जोरामथांगा ने शनिवार को मिजोरम के नए मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। वह 12 सदस्यीय मंत्रिपरिषद का नेतृत्व करेंगे। राज्यपाल के. राजशेखरन ने यहां राज भवन में एक समारोह में जोरामथांगा को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। जोरामथांगा ने मिजो भाषा में शपथ ली। 

पूर्वोत्तर राज्य के मुख्यमंत्री के तौर पर यह उनका तीसरा कार्यकाल है। उन्होंने साल 1998 और 2003 में मिजोरम में एमएनएफ सरकार का नेतृत्व किया था। 

तॉनलुइया राज्य के उप मुख्यमंत्री होंगे। जोरामथांगा के साथ 11 अन्य मंत्रियों ने भी शपथ ली। इनमें पांच कैबिनेट मंत्री और छह राज्य मंत्री शामिल हैं। पांच कैबिनेट मंत्री हैं : तॉनलुइया, आर लालथंगलियाना, लालचमलियाना, लालजिरलियाना और लालरिनसांगा। 

छह राज्य मंत्री हैं : के लालरिनलियाना, लालचंदामा राल्टे, लालरुआतकिमा, डॉ. के बेइचुआ, टी जे लालनुंत्लुआंगा और रॉबर्ट रोमाविया राल्टे। राज्य में 16 प्रमुख गिरिजाघरों के समूह एमकेएचसी के अध्यक्ष रेव आर लालमिंगथांगा ने समारोह के दौरान बाइबिल पढ़ी और प्रार्थना की। एमएनएफ हाल ही में विधानसभा चुनाव में 40 में से 26 सीटों पर जीत दर्ज कर सत्ता में आई। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत