1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. भारत में कोरोना के 227 नए मामले, 1 की मौत, देश की रिकवरी दर 98.80 प्रतिशत है

भारत में कोरोना के 227 नए मामले, 1 की मौत, देश की रिकवरी दर 98.80 प्रतिशत है

 Edited By: Shashi Rai
 Published : Dec 25, 2022 03:01 pm IST,  Updated : Dec 25, 2022 03:01 pm IST

भारत में पिछले 24 घंटों में कोविड के कुल 227 नए मामले दर्ज किए गए, जबकि पिछले दिन 201 मामले सामने आए थे।

भारत में कोरोना के 227 नए मामले- India TV Hindi
भारत में कोरोना के 227 नए मामले Image Source : FREEPIK

भारत में पिछले 24 घंटों में कोविड के कुल 227 नए मामले दर्ज किए गए, जबकि पिछले दिन 201 मामले सामने आए थे। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने रविवार को इसकी जानकारी दी। रिपोर्ट के अनुसार, इसी अवधि में, देश में कोविड से संबंधित 1 और मौत दर्ज की गई है, जिससे राष्ट्रीय मौतों का आंकड़ा 5,30,693 पहुंच गया।

सक्रिय मामलों की संख्या 3,424 

इस बीच, देश में सक्रिय मामलों की संख्या 3,424 है, जो देश के कुल पॉजिटिव मामलों का 0.01 प्रतिशत है। देश की साप्ताहिक पॉजिटिविटी दर में 0.14 प्रतिशत है, जबकि दैनिक 0.18 प्रतिशत है। पिछले 24 घंटों में 198 रोगियों के ठीक हुए हैं। नतीजतन, भारत की रिकवरी दर 98.80 प्रतिशत है।

देश भर में इतनी हुई जांच

साथ ही इसी अवधि में, देश भर में कुल 1,29,159 परीक्षण किए गए। पिछले 24 घंटों में दिए गए 1,11,304 टीकों के साथ, भारत का कोविड-19 टीकाकरण कवरेज रविवार सुबह तक 220.05 करोड़ से अधिक हो गया।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत