1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. केजरीवाल के रिमोट कंट्रोल से चलती है पंजाब की सरकार? भगवंत मान ने आपकी अदालत में दिया जवाब

केजरीवाल के रिमोट कंट्रोल से चलती है पंजाब की सरकार? भगवंत मान ने आपकी अदालत में दिया जवाब

 Published : Jun 17, 2023 10:07 pm IST,  Updated : Jun 17, 2023 11:58 pm IST

'आप की अदालत' में पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने शिरकत की और रजत शर्मा के सवालों का जवाब दिया। इस दौरान भगवंत मान से जब ये सवाल पूछा गया कि क्या पंजाब की सरकार को दिल्ली से अरविंद केजरीवाल चला रहे हैं, इसपर उन्होंने जो जवाब दिया, आपको वो जानना चाहिए।

bhagwant mann- India TV Hindi
'आप की अदालत' में पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान Image Source : INDIA TV

नई दिल्ली: इंडिया टीवी के सबसे सुपर हिट शो 'आप की अदालत' में आज पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने रजत शर्मा के सवालों का सामना किया। इस दौरान पंजाब के सीएम भगवंत मान से रजत शर्मा ने ये सवाल पूछा कि कांग्रेस कहती है कि पंजाब की सरकार को AAP के सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल अपने रिमोट कंट्रोल से चलाते हैं। इसपर सीएम भगवंत मान ने उल्टा कांग्रेस को ही निशाने पर ले लिया और राहुल गांधी पर भी हमला किया। इस मुद्दे पर भगवंत मान ने क्या कहा ये आपको जानना चाहिए-

कांग्रेस के इस आरोप के बारे में पूछे जाने पर कि पंजाब में उनकी सरकार AAP के सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल द्वारा रिमोट कंट्रोल से चलाई जा रही है, भगवंत मान ने पूछा, "कौन कहता है?"

रजत शर्मा: "राहुल गांधी"।

भगवंत मान: तो पंजाब में राहुल गांधी की पार्टी को कौन चलाता है? क्या राहुल गांधी मोगा से हैं, भटिंडा से हैं? हमारी नेशनल पार्टी है, और हमारी पार्टी का हेड आफिस दिल्ली में है। तो यहीं से फैसले होते हैं, और यहीं कार्यकारिणी बैठती है।

रजत शर्मा: नहीं, राहुल कह रहे थे कि मैं भगवंत मान की बहुत इज्जत करता हूं, लेकिन उनको कोशिश करनी चाहिए कि उनकी सरकार रिमोट कंट्रोल से न चले?

भगवंत मान: "राहुल गांधी जी अपनी पार्टी चलवा लें। देश की राजधानी में, देश की सबसे पुरानी नेशनल पार्टी कांग्रेस के 2015 से कितने विधायक जीतकर आए हैं? जीरो। कितने एमपी हैं? जीरो। कितने राज्यसभा सांसद हैं? जीरो। यहां तक कि जिस इलाके में राहुल गांधी, सोनिया गांधी, बीजेपी और कांग्रेस के सभी नेताओं के घर हैं, वहां का विधायक कौन है? अरविंद केजरीवाल। इसका मतलब क्या हुआ? राहुल गांधी के सब नौकर, माली तक वोट देते हैं हमें। उनको बोलिए, पहले अपनी पार्टी चला लें।"

यहां देखें पूरा एपिसोड-

ये भी पढ़ें-

मध्य प्रदेश में दबंग ठेकेदार ने लाखों की फसल पर चलाया बुलडोजर, किसान ने फांसी लगाकर दी जान

बाबासाहेब आंबेडकर के पोते ने औरंगजेब की कब्र पर मत्था टेका, सियासत का लग गया टॉप गियर

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत