1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. Aap ki Adalat: जब नितिन गडकरी ने राहुल गांधी को दी अपनी दादी इंदिराजी से ये सीख लेने की नसीहत

Aap ki Adalat: जब नितिन गडकरी ने राहुल गांधी को दी अपनी दादी इंदिराजी से ये सीख लेने की नसीहत

 Written By: Deepak Vyas @deepakvyas9826
 Published : Apr 01, 2023 11:00 pm IST,  Updated : Apr 01, 2023 11:51 pm IST

‘आप की अदालत‘ में केंद्रीय मंत्री गडकरी ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी को अपनी दादी इंदिरा गांधी के नक्शेकदम पर चलने की सलाह दी, जो विदेशी जमीन पर अपने घरेलू प्रतिद्वंद्वियों की आलोचना करने से बचती थीं। गडकरी ने कहा, ‘मैं आपको बता दूं। इंदिरा जी का उद्धरण है कि उनपर विशेष रूप से शाह कमीशन लगा था।

इंडिया टीवी के शो ‘आप की अदालत में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी।- India TV Hindi
इंडिया टीवी के शो ‘आप की अदालत में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी। Image Source : INDIA TV

Aap ki Adalat: इंडिया टीवी के शो ‘आप की अदालत‘ शो के इस बार के मेहमान बने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी। उन्होंने इंडिया टीवी के एडिटर इन चीफ रजत शर्मा के कई सवालों के बेबाक जवाब दिए। राहुल गांधी द्वारा पिछले दिनों भारत से बाहर भारत के बारे में जो वक्तव्य दिए गए, उस बारे में केंद्रीय नितिन गडकरी ने राहुल गांधी को अपनी दादी इंदिरा गांधी से सीख लेने की नसीहत दी।

‘आप की अदालत‘ में केंद्रीय मंत्री गडकरी ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी को अपनी दादी इंदिरा गांधी के नक्शेकदम पर चलने की सलाह दी, जो विदेशी जमीन पर अपने घरेलू प्रतिद्वंद्वियों की आलोचना करने से बचती थीं। गडकरी ने कहा, ‘मैं आपको बता दूं। इंदिरा जी का उद्धरण है कि उनपर विशेष रूप से शाह कमीशन लगा था।

इमरजेंसी के बाद जनता पार्टी की सरकार आई थी तब इंदिरा जी लंदन गई थीं। जब वहां के पत्रकारों ने उनके साथ जो हो रहा था उसके बारे में बातें की, तो उन्होंने कहा। ‘जो जो मेरे प्रश्न हैं‘ देश में जो कुछ मेरे साथ हो रहा है, उसकी चर्चा मैं देश के बाहर नहीं करूंगी। इसकी चर्चा मैं देश में करूंगी। मुझे लगता है राहुल जी को इंदिरा जी से ये बात ज़रूर सीखनी चाहिए। सरकार के साथ उनका जो भी मतभेद है, जो भी गुस्सा है, उन्हें अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता का मौलिक अधिकार है। उन्हें भारत के अंदर बोलना चाहिए। बाहर जाकर अपने देश को बदनाम या देश का अपमान नहीं करना चाहिए।‘

राहुल गांधी की सांसदी जाने पर नितिन गडकरी ने कही ये बात

राहुल गांधी की संसद की सदस्यता से अयोग्य करार दिए जाने के मसले पर नितिन गडकरी ने कहा, ‘बीजेपी या मोदी जी ने उनकी सदस्यता समाप्त नहीं की। यह फैसला अदालत का था।  हमें दोष देना उचित नहीं होगा। बाकी राजनीति है। जब मैं पार्टी अध्यक्ष था, तब हम विपक्ष में थे। हमने दो तीन महीने सदन नहीं चलने दिया। सदस्य जैसा व्यवहार अभी कर रहे हैं वैसा ही करते थे। अटलजी ने कहा था, पार्टियां आएंगी और जाएंगी, नेता आएंगे और जाएंगे प्रधानमंत्री बदलेंगे, इस देश की जनता संप्रभु है, लोकतंत्र सर्वोपरि है, देश को आगे बढ़ना चाहिए।‘

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत