1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. हैदराबाद से दुबई जा रहे एअर इंडिया के विमान की मुंबई में इमरजेंसी लैंडिंग, आई तकनीकी खराबी, 143 यात्री थे सवार

हैदराबाद से दुबई जा रहे एअर इंडिया के विमान की मुंबई में इमरजेंसी लैंडिंग, आई तकनीकी खराबी, 143 यात्री थे सवार

 Written By: Deepak Vyas @deepakvyas9826
 Published : Dec 18, 2022 06:57 am IST,  Updated : Dec 18, 2022 06:57 am IST

एअर इंडिया की फ्लाइट में तकनीकी खराबी आने की वजह से उसे मुंबई में सुरक्षित लैंडिंग कराना पड़ा। फ्लाइट हैदराबाद से दुबई जा रही थी। इस विमान में 143 यात्री सवार थे। बताया जाता है कि विमान के हाइड्रोलिक सिस्टम में गड़बड़ी आ गई थी। इस कारण उसकी मुंबई में इमरजेंसी लैंडिंग कराना पड़ा।

एअर इंडिया - India TV Hindi
एअर इंडिया Image Source : FILE

हैदराबाद से दुबई जा रहे एअर इंडिया के A320 विमान में तकनीकी खराबी आने की वजहर से मुंबई एयरपोर्ट पर इमर्जेंसी लैंडिंग करानी पड़ी है। जानकारी के मुताबिक, विमान संख्या AI-951 के हाइड्रोलिक सिस्टम में गड़बड़ी आ गई थी, जिस कारण उसे मुंबई की ओर मोड़ दिया गया। इस विमान में 143 यात्री और क्रू मेंबर्स सवार थे। तकनीकी खराबी आने के बाद विमान को मुंबई एयरपोर्ट पर सुरक्षित लैंड करा लिया गया।

तकनीकी कारणों से विमान का रूट बदलना या इमरजेंसी लैंडिंग कराने की घटनाएं पहले भी हो चुकी हैं। इससे पहले इसी माह की शुरुआत में कन्नूर से दोहा जाने वाली इंडिगो की एक फ्लाइट को तकनीकी खराबी के कारण एयरपोर्ट पर डायवर्ट कर दिया गया था। समाचार एजेंसियों के अनुसार, इंडिगो एयरलाइंस के अनुसार एहतियात के तौर पर फ्लाइट 6E-1715 को मुंबई की ओर मोड़ दिया गया था।

वहीं 18 नवंबर को इंडिगो की एक फ्लाइट को तकनीकी खराबी के कारण कोलकाता एयरपोर्ट पर उतारा गया था। जानकारी के मुताबिक इंडिगो के इस विमान में 156 यात्री बैठे हुए थे। इन यात्रियों को लेकर विमान ने सुबह 10:05 मिनट पर कोलकाता एयरपोर्ट से मुंबई के लिए उड़ान भरी थी। फ्लाइट के उड़ान भरते ही उसमें तकनीकी खराबी का पता चल गया था। 

विमान की इमरजेंसी लैंडिंग का एक मामला 28 अक्टूबर को भी सामने आया था। तब दिल्ली एयरपोर्ट से जा रही इंडिगो की एक फ्लाइट के इंजन में आग लग गई थी। रात को विमाना ने उड़ान भरी, तभी इंजन से चिंगारी निकलने लगी थी। इससे पहले 22 जुलाई को दुबई से कोच्चि आ रहे एअर इंडिया के एक बोइंग 787 विमान के केबिन में एयर प्रेशर काफी कम हो गया था। इस फ्लाइट में करीब 260 यात्री बैठे हुए थे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत