1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. रेलवे लाइन पर धुंध की चादर, ये ट्रेनें हुईं घंटों लेट; देखें स्टेशन पर छाए घने कोहरे का वीडियो

रेलवे लाइन पर धुंध की चादर, ये ट्रेनें हुईं घंटों लेट; देखें स्टेशन पर छाए घने कोहरे का वीडियो

 Edited By: Vinay Trivedi
 Published : Dec 22, 2025 10:25 am IST,  Updated : Dec 22, 2025 10:49 am IST

सुबह-सुबह घने कोहरे की वजह से कई ट्रेनों अपने तय समय से लेट चल रही हैं। रेल की पटरी पर धुंध दिखाई दे रही है। इसकी वजह से यात्रियों को घंटों ट्रेन का इंतजार करना पड़ा रहा है।

Rajdhani train late- India TV Hindi
घने कोहरे की वजह से ट्रेनें लेट चल रही हैं। Image Source : REPORTER'S INPUT

चंदौली: भारतीय रेल पर घने कोहरे की मार पड़ी है। हावड़ा-दिल्ली रूट का अहम रेलवे स्टेशन पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन घने कोहरे की चपेट में है। एक्सप्रेस ट्रेनों सहित सभी राजधानी ट्रेनें घंटों लेट चल रही हैं। ट्रेनों के इंतजार में ठंड से ठिठुरने को यात्री मजबूर हैं। मोबाइल ऐप और रेलवे अनाउंसमेंट के सहारे ट्रेनों का इंतजार यात्री कर रहे हैं।

हावड़ा और पूर्वोत्तर जाने वाली ट्रेनें लेट

बता दें कि कोहरे के कारण रेल यात्रियों को काफी परेशानी हो रही है। दिल्ली से हावड़ा और पूर्वोत्तर की ओर जाने वाली राजधानी और एक्सप्रेस ट्रेनें 6-6 घंटे देरी से चल रही हैं। लगातार कोहरा बढ़ने से यात्रियों की मुसीबत बढ़ गई है। राजधानी समेत सभी एक्सप्रेस ट्रेनों की रफ्तार पर लगाम लग गई है।

कोहरे में ट्रेनें क्यों धीमे चलने लगती हैं?

जान लें कि कोहरे की वजह से सिग्नल देखने में परेशानी होती है, तभी सुरक्षा के लिहाज से ट्रेनों की रफ्तार को घटाया गया है। यही कारण है कि दिल्ली से हावड़ा, बिहार, झारखंड और नॉर्थ-ईस्ट राज्यों की तरफ जाने वाली तमाम ट्रेनें 5 से 6 घंटे तक देरी से चल रही हैं। इसकी वजह से इन रूट्स से दिल्ली की ओर आने वाली ट्रेनों का शेड्यूल भी पूरी तरह बिगड़ गया है।

ट्रेन पकड़ने से पहले ये बात रखें ध्यान

रेलवे ने यात्रियों से अनुरोध है कि वे ट्रेन पकड़ने के लिए रेलवे स्टेशन पर आने से पहले अपनी ट्रेन का रनिंग स्टेटस चेक कर लें। कोहरे की वजह से ट्रेन लेट हो सकता है, इसलिए यात्रा की योजना बनाने से पहले मौसम का ध्यान रखें। वरना आपकी यात्रा ट्रेन के इंतजार में ही बीत सकती है।

(इनपुट- संतोष कुमार)

ये भी पढ़ें-

उस्मान हादी के हत्यारों पर बांग्लादेश पुलिस ने दिया बड़ा अपडेट, कहा- 'जानकारी नहीं...'

बांग्लादेश में हिंदुओं के ऊपर जुल्म पर RSS प्रमुख मोहन भागवत का पहला बयान, बोले- 'सुरक्षा के लिए वहां के हिंदुओं को...'

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत