1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. Goa Cabinet: गोवा सरकार में मंत्रिमंडल का बंटवारा, जानें किसके हिस्से आया कौनसा मंत्रालय?

Goa Cabinet: गोवा सरकार में मंत्रिमंडल का बंटवारा, जानें किसके हिस्से आया कौनसा मंत्रालय?

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Apr 03, 2022 05:29 pm IST,  Updated : Apr 03, 2022 05:29 pm IST

दूसरी बार गोवा के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के बाद प्रमोद सावंत ने रविवार को अपने मंत्रीमंडल का विस्तार कर लिया है। नई कैबिनेट में मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने खुद के पास गृह मंत्रालय और वित्त मंत्रालय रखा है।

Allocation of portfolios in Goa- CM Pramod Sawant gets Home, Finance department- India TV Hindi
Allocation of portfolios in Goa- CM Pramod Sawant gets Home, Finance department Image Source : PTI

Highlights

  • गोवा के सीएम सावांत ने किया मंत्रीमंडल विस्तार
  • मुख्यमंत्री ने अपने पास रखा गृह और वित्त मंत्रालय
  • पूर्व सीएम रवि नाईक को कृषि और सिविल सप्लाई

पणजी: दूसरी बार गोवा के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के बाद प्रमोद सावंत ने रविवार को अपने मंत्रीमंडल का विस्तार कर लिया है। नई कैबिनेट में मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने खुद के पास गृह मंत्रालय और वित्त मंत्रालय रखा है। तो वहीं विश्वजीत राणे जो सीएम रेस में शामिल थे उन्हें स्वास्थ्य, शहरी विकास और वन विभाग दिया गया है।

मौविन गुढिन्हों को ट्रांसपोर्ट, इंडस्ट्री और पंचायत मंत्रालय दिया गया है। पूर्व सीएम और वरिष्ट मंत्री रवि नाईक को कृषि और सिविल सप्लाई विभाग मिला है। नीलेश काब्राल को पीडब्ल्यूडी, पर्यावरण और कानून एवं न्यायपालिका मंत्रालय डिपार्टमेंट दिया गया है। वहीं मंत्री सुभाष शिरोडककर को कॉपरेशन, डब्ल्यू आर डी विभाग और रोहन खवांटे को पर्यटन और आईटी विभाग मिला है।

गोविंद गावड़े को स्पोर्ट, आर्ट एंड कल्चर और आर डी ए मंत्रालय दिया गया है। वहीं उत्तपल पर्रिकर को हराने वाले बाबुश मोंसेरेट को रेवेन्यू, लेबर और वेस्ट मैनेजमेंट विभाग मिला है।

गौरतलब है कि डॉ. प्रमोद सावंत ने सोमवार को दूसरी बार गोवा के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली थी। डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी स्टेडियम में आयोजित भव्य शपथ ग्रहण समारोह में आठ विधायकों ने भी कैबिनेट मंत्री के तौर पर शपथ ली थी। इस शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी मौजूद रहे। गोवा के राज्यपाल पी. श्रीधरन पिल्लई ने प्रमोद सावंत के साथ उनके कैबिनेट में शामिल 8 मंत्रियों को करीब 10 हजार लोगों की मौजूदगी में पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई थी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत