1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. मिलावटी दूध का कहर, 48 घंटे के अंदर किडनी फेल होने से 4 की मौत, 12 अस्पताल में भर्ती, सभी की 65 से ज्यादा की उम्र

मिलावटी दूध का कहर, 48 घंटे के अंदर किडनी फेल होने से 4 की मौत, 12 अस्पताल में भर्ती, सभी की 65 से ज्यादा की उम्र

 Reported By: T Raghavan Edited By: Dhyanendra Chauhan
 Published : Feb 23, 2026 02:54 pm IST,  Updated : Feb 23, 2026 03:00 pm IST

मिलावटी दूध पीने से बड़ी संख्या में गांव के लोग बीमार हुए हैं। सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 4 लोगों की 48 घंटे के अंदर मौत हो गई है। जांच टीम सैंपल कलेक्ट कर रही है।

मिलावटी दूध पीने से 4 की मौत- India TV Hindi
मिलावटी दूध पीने से 4 की मौत Image Source : REPORTER INPUT

आंध्र प्रदेश के पूर्वी गोदावरी जिले के राजमुंदरी इलाके से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां पिछले 48 घंटों के अंदर अचानक किडनी से संबंधित बीमारी होने से 4 लोगों की मौत हो गई। 12 अन्य लोगों का कई अस्पतालों में इलाज चल रहा है। सभी पीड़ित लोग 65 साल से ज्यादा उम्र के बताए जा रहे हैं।

मिलावटी दूध पीने से तबीयत बिगड़ी

इस मामले की जांच में बहुत ही चौंकाने देने वाली बात सामने आई है। जांच में पता चला है कि पीड़ित लोगों ने मिलावटी दूध का इस्तेमाल किया था। मिलावटी दूध पीन के बाद ही इन लोगों की तबीयत बिगड़ी और 4 की मौत हो गई। कई अस्पताल में भर्ती हैं।

दूध बेचने वाला हिरासत में लिया गया

जांच कर रहे अधिकारियों ने कोरुकोंडा मंडल के नरसापुरम गांव से एक दूध बेचने वाले को हिरासत में ले लिया है। जांच के दौरान अवैध रूप से चल रही उसकी डेयरी यूनिट को भी सीज कर दिया गया है। अधिकारियों ने बताया कि उस खास वेंडर से दूध सप्लाई किए गए 105 परिवारों में से 75 परिवारों से सैंपल लिए गए हैं। संदिग्ध बीमारी का कारण पता लगाने के लिए टेस्टिंग की जा रही है।

सीएम नायडू ने की इमरजेंसी रिव्यू मीटिंग

विजयवाड़ा से स्पेशल टीमें स्थिति पर नजर रखने और मेडिकल और बचाव के उपायों की देखरेख के लिए राजमुंदरी आ गई हैं। आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू ने अधिकारियों के साथ एक इमरजेंसी रिव्यू मीटिंग की और उन्हें पीड़ितों के बेहतर इलाज के लिए तुरंत कदम उठाने का निर्देश दिया है।

सैंपल की जांच की जा रही

जिला प्रशासन को इसकी सूचना मिलते ही बाधित इलाकों में सबसे पहले पानी के सैम्पल्स की जांच की गई। उसमें सब कुछ सही निकला तो जांच की दिशा बदली। सभी पीड़ित परिवारों के बीच एक लिंक सामने आया कि सभी ने एक ही वेंडर का सप्लाई किया हुआ इस्तेमाल किया था। तब से मिलावटी दूध के एंगल से जांच की जा रही है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत