1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. अंकिता भंडारी हत्याकांड के मुख्य आरोपी के पिता पर ड्राइवर ने लगाया कुकर्म का आरोप, मामला दर्ज

अंकिता भंडारी हत्याकांड के मुख्य आरोपी के पिता पर ड्राइवर ने लगाया कुकर्म का आरोप, मामला दर्ज

 Edited By: Pankaj Yadav @ThePankajY
 Published : Dec 14, 2022 09:16 pm IST,  Updated : Dec 14, 2022 09:16 pm IST

अंकिता हत्याकांड के मुख्य आरोपी पुलकित आर्य के पिता और पूर्व भाजपा नेता विनोद आर्य पर उनके ही ड्राइवर ने कुकर्म का मामला दर्ज कराया है। ड्राइवर ने यह भी आरोप लगाया कि विनोद आर्य ने उसके साथ मारपीट की और उसे जान से मारने की धमकी भी दी।

पूर्व भाजपा नेता विनोद आर्य पर ड्राइवर ने कुकर्म का मामला दर्ज कराया है।- India TV Hindi
पूर्व भाजपा नेता विनोद आर्य पर ड्राइवर ने कुकर्म का मामला दर्ज कराया है।

अंकिता हत्याकांड के मुख्य आरोपी पुलकित आर्य के पिता और पूर्व भाजपा नेता विनोद आर्य पर उनके ही ड्राइवर ने कुकर्म का मामला दर्ज कराया है। ड्राइवर का यह भी आरोप है कि विनोद आर्य ने उसे मारा-पीटा और उसे धमकाया कि अगर उसने यह बात किसी से बताई तो वह उसे जान से मार देंगे। ड्राइवर की शिकायत पर हरिद्वार के ज्वालापुर पुलिस स्टेशन में विनोद आर्य के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। विनोद आर्य पर IPC की धारा 377 (अप्राकृतिक कृत्य), 307 (मर्डर की कोशिश), 323 (जानबूझकर नुकसान पहुंचाना) और 506 (आपराधिक धमकी देना) समेत कई धाराओं में केस दर्ज किया गया है। 

पैर दबवाने के बहाने कुकर्म कर की कोशिश की

ड्राइवर ने पुलिस को बताया कि उसके मालिक विनोद आर्य उससे हमेशा पैर दबाने के लिए कहते थे। एक रात जब वह आर्य का पैर दबा रहा था तभी आर्य ने उसके साथ कुकर्म करने की कोशिश की। ड्राइवर ने अपने आप को कैसे भी बचाया और खुद को छुड़ाकर अपने घर छुटमलपुर भाग गया। हाल ही में उसे एक बाइकसवार ने टक्कर मार दिया जिसके बाद उसे अपने जान का डर सताने लगा। 

पूर्व भाजपा नेता पर कार्रवाई की मांग की

SP सिटी स्वतंत्र कुमार ने बताया कि ड्राइवर उत्तर प्रदेश के सहारनपुर का रहने वाला है। उसने पूर्व भाजपा नेता विनोद आर्य पर कुकर्म कर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज कराया है। ड्राइवर ने यह भी बताया है कि विनोद आर्य उसे जान से मरवाना चाहता है इसलिए विनोद आर्य के खिलाफ तुरंत कड़ी कार्रवाई करने की मांग भी की है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत