1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. दिल्ली: साक्षी हत्याकांड को एक दिन भी नहीं बीता और अब रानी का खून से लथपथ शव बरामद, पुलिस जांच में जुटी

दिल्ली: साक्षी हत्याकांड को एक दिन भी नहीं बीता और अब रानी का खून से लथपथ शव बरामद, पुलिस जांच में जुटी

 Reported By: Atul Bhatia Edited By: Rituraj Tripathi
 Published : May 30, 2023 01:34 pm IST,  Updated : May 30, 2023 03:35 pm IST

साक्षी हत्याकांड को अभी एक दिन भी नहीं बीता और दिल्ली में एक और लड़की की कथित तौर पर हत्या की बात सामने आई है। इस लड़की की पहचान रानी के रूप में हुई है।

manisha- India TV Hindi
मनीषा का खून से लथपथ शव बरामद Image Source : REPRESENTATIVE PIC

नई दिल्ली: साक्षी हत्याकांड को अभी एक दिन भी नहीं बीता और दिल्ली में एक और लड़की की चाकू कथित तौर पर हत्या कर दी गई है। इस लड़की की पहचान रानी के रूप में हुई है और उसकी उम्र 35 साल बताई गई है और वह दिल्ली के एसजे एनक्लेव की निवासी थी। मिली जानकारी के मुताबिक, आज सुबह 7 बजे थाना सिविल लाइंस में एक पीसीआर मिली, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची।

शुरुआत में दिल्ली पुलिस ने मृतका का नाम मनीषा छेत्री बताया था, लेकिन अब पुलिस ने साफ किया कि मरने वाली लड़की की पहचान 35 साल की रानी के रूप में हुई है। दिल्ली पुलिस ने बताया कि दिल्ली के मजनूं का टीला, सिविल लाइंस के अरुणा नगर में एक इमारत की तीसरी मंजिल पर एक महिला, जिसकी पहचान रानी (35) के रूप में हुई है, मृत पाई गई और खून से लथपथ पड़ी थी। घटनास्थल पर शव के पास एक अन्य महिला सपना (36) मिली। उसने पुलिस को बताया कि वह घर की छत पर थी। एफएसएल टीम और क्राइम टीम को मौके पर बुलाया गया है और मामले की जांच की जा रही है। कथित तौर पर मनीषा की भी हत्या हुई है। इस मामले में फिलहाल ज्यादा जानकारी नहीं मिल पाई है।

 

सोमवार को सामने आया था साक्षी हत्याकांड

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में एक दिल दहला देने वाली घटना घटी थी। यहां एक 16 साल की लड़की की चाकू से गोदकर बीच सड़क पर हत्या कर दी गई थी। मामला दिल्ली के शाहबाद डेरी इलाके का था। इस हमले में लड़की की मौत हो गई थी। लड़की की पहचान साक्षी के रूप में हुई थी और ये घटना CCTV में कैद हो गई थी। इस घटना में हमला करने वाला शख्स लड़की का दोस्त साहिल है। आरोपी साहिल को गिरफ्तार कर लिया गया था। वह फ्रिज और एसी रिपेयरिंग का काम करता है। साहिल के पिता का नाम सरफराज है। साक्षी ने अभी 10वीं की परीक्षा पास की थी। उनकी मां किसी कंपनी में काम करती हैं और पिता मिस्त्री का काम करते हैं।

ये भी पढ़ें: 

दिल्ली: साक्षी मर्डर केस में नया मोड़, हत्यारा साहिल बोला- 'जबलू मुझे मार देता', कलावा और रुद्राक्ष पहनने की वजह भी बताई 

 'साक्षी की हत्या का कोई पछतावा नहीं', पूछताछ में बोला साहिल, इस जगह फेंका था चाकू  

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत