1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. दिल्ली: साक्षी मर्डर केस में नया मोड़, हत्यारा साहिल बोला- 'झबरू मुझे मार देता', कलावा और रुद्राक्ष पहनने की वजह भी बताई

दिल्ली: साक्षी मर्डर केस में नया मोड़, हत्यारा साहिल बोला- 'झबरू मुझे मार देता', कलावा और रुद्राक्ष पहनने की वजह भी बताई

 Reported By: Atul Bhatia Edited By: Rituraj Tripathi
 Published : May 30, 2023 11:50 am IST,  Updated : May 30, 2023 12:47 pm IST

साहिल ने कहा है कि लड़की (साक्षी) का झबरू नाम के लड़के से अफेयर हो गया था। झबरू ने साहिल को लड़की से दूर होने के लिए कहा था। साहिल को लग रहा था कि झबरू उसको मार देगा।

Sakshi Murder Case- India TV Hindi
साक्षी मर्डर केस में नया मोड़ Image Source : FILE

नई दिल्ली: साक्षी मर्डर केस में एक नया मोड़ आ गया है। दरअसल साक्षी की हत्या के आरोपी साहिल ने एक नया नाम लिया है, जिससे जांच के दायरे में एक और किरदार की एंट्री हो गई है। साहिल ने कहा है कि लड़की (साक्षी) का झबरू नाम के लड़के से अफेयर हो गया था। झबरू दबंग लड़का है। झबरू ने साहिल को लड़की से दूर होने के लिए कहा था। साहिल को लग रहा था कि झबरू उसको मार देगा, इसलिए क्यों ना वो साक्षी को ही मार दे। साहिल का कहना है कि झबरू के चलते ही लड़की उससे दूर चली गई थी। बता दें कि पुलिस ने साहिल की इस ग्राउंड पर रिमांड ली है कि वो हथियार बरामद करेगी और वारदात की कड़ियां जोड़ेगी। 

झबरू के अलावा साक्षी का एक एक्स बॉयफ्रेंड और था

साक्षी का एक और एक्स बॉयफ्रेंड था, जिसका नाम प्रवीण बताया जा रहा है। प्रवीण का टैटू साक्षी ने अपने हाथ पर बनाया हुआ था। प्रवीण इस समय जौनपुर में है। यानी अब इस केस में साहिल के अलावा झबरू और प्रवीण नाम और जुड़ गए हैं। 

हत्या से पहले साहिल ने जमकर शराब पी

साहिल ने पूछताछ में बताया है कि उसने शराब के नशे में धुत होकर साक्षी का कत्ल किया था। उसने हत्या करने के पहले जमकर शराब पी थी।

कलावा और रुद्राक्ष पहनने को लेकर साहिल ने कही ये बात

साहिल ने बताया कि उसके हाथ में जो कलावा था, वो उसने एक पीर बाबा के कहने पर पहना था। वहीं रुद्राक्ष की माला पहनने पर साहिल ने बताया कि वो हरिद्वार गया था। वहां से उसने यह खरीदकर पहनी थी।

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, अपनी फरारी के दौरान पुलिस के पकड़े जाने से पहले साहिल टीवी पर अपने द्वारा की गई वारदात की खबर देख रहा था। तब उसको पता लगा था कि उसका अपराध सीसीटीवी कैमरों में दर्ज हो चुका है।

साक्षी के परिवार से मिलेंगी आप नेता आतिशी 

आम आदमी पार्टी की नेता आतिशी ने ट्वीट कर बताया है कि आज दोपहर 3 बजे वो साक्षी के परिवार से मिलने जाएंगी। उन्होंने कहा कि इस मुश्किल घड़ी में वो साक्षी के परिवार के साथ खड़ी हैं।

ये भी पढ़ें: 

'साक्षी की हत्या का कोई पछतावा नहीं', पूछताछ में बोला साहिल, इस जगह फेंका था चाकू

जम्मू कश्मीर: अमृतसर से कटरा जा रही बस खाई में गिरी, 10 लोगों की मौत, 55 घायल

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत