1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. राहुल गांधी मामले पर अरविंद केजरीवाल ने बीजेपी को बताया तानाशाह, जनता से लोकतंत्र बचाने की अपील

राहुल गांधी मामले पर अरविंद केजरीवाल ने बीजेपी को बताया तानाशाह, जनता से लोकतंत्र बचाने की अपील

 Edited By: Shashi Rai @km_shashi
 Published : Mar 24, 2023 06:42 pm IST,  Updated : Mar 24, 2023 06:44 pm IST

''यह राहुल गांधी या कांग्रेस की लड़ाई नहीं है, बल्कि यह देश को तानाशाह और कम पढ़े-लिखे व्यक्ति से बचाने की लड़ाई है।''

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल - India TV Hindi
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल Image Source : फाइल फोटो

राहुल गांधी की संसद की सदस्यता जाने के बाद कांग्रेस और विपक्ष में हड़कंप मचा हुआ है। कोई सरकार को तानाशाह तो कोई कुछ और बता रहा है। इसी सिलसिले में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी को लोकसभा से अयोग्य ठहराए जाने को 'डरी हुई सरकार का कृत्य' करार दिया। उन्होंने मीडिया से कहा, जिस तरह से राहुल गांधी को फंसाया गया और उनकी सदस्यता समाप्त कर दी गई है..हम अदालत का सम्मान करते हैं, लेकिन यह एक कायरतापूर्ण कार्य है और डरी हुई सरकार का काम है।

'लोकतंत्र पर हमला हो रहा है'

केजरीवाल ने देश की जनता से लोकतंत्र को बचाने के लिए आगे आने की अपील की। उन्होंने कहा कि जिस तरह से लोकतंत्र पर हमला हो रहा है, हम सबको साथ आना होगा। उन्होंने कहा, ''यह राहुल गांधी या कांग्रेस की लड़ाई नहीं है, बल्कि यह देश को तानाशाह और कम पढ़े-लिखे व्यक्ति से बचाने की लड़ाई है।''

अहंकारी शक्ति के खिलाफ एकजुट होना होगा

उन्होंने आरोप लगाया, ''आज जो हो रहा है वह बहुत खतरनाक है। वह एक देश एक पार्टी का माहौल बनाना चाहते हैं। इसे तानाशाही कहते हैं।'' उन्होंने एक ट्वीट में गांधी के लोकसभा से निष्कासन को 'चौंकाने वाला' करार दिया। केजरीवाल ने कहा कि देश बहुत मुश्किल दौर से गुजर रहा है। उन्होंने पूरे देश को डरा रखा है। 130 करोड़ लोगों को उनकी अहंकारी शक्ति के खिलाफ एकजुट होना होगा।

ये भी पढ़ें

राहुल गांधी को सच बोलने की, जनता के हक की लड़ाई लड़ने की मिली सजा-कांग्रेस का बड़ा आरोप

राहुल गांधी अभी भी राजशाही सोच से बाहर नहीं निकले: केशव प्रसाद

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत